Trending Now

Kangra News: 23 फरवरी को सभी पात्र बच्चों को कृमिनाशक दवा पिलाने का लक्ष्य: अतिरिक्त उपायुक्त5 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी विटामिन-ए की खुराक1-19 वर्ष के बच्चों को दी जाएगी कृमिनाशक दवा

धर्मशाला, 18 फरवरी: अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार की अध्यक्षता में आज (बुधवार) उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं विटामिन-ए के संबंध में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विवेक करोल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.के. सूद, जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 23 फरवरी को 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के लिए कृमि नाशक दवा दी जाएगी, जबकि 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि शिक्षा एवं जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए प्रत्येक बच्चे को इस अभियान के तहत कवर किया जाए।


उन्होंने बताया कि बच्चों के पेट में कीड़े होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे दूषित जल स्रोतों से पानी पीना, मिट्टी में खेलना और बिना हाथ धोए भोजन करना, सब्जियों को बिना धोए या छीले उपयोग करना अथवा असावधानी से पकाना। इस संक्रमण से एनीमिया, कुपोषण तथा बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसलिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं।


उन्होंने कहा कि पेट के कीड़ों से बचाव के लिए बच्चों के जीवन में कुछ व्यवहारिक बदलाव आवश्यक हैं। इसके संक्रमण को रोकने के लिए स्वच्छ शौचालयों का उपयोग करना, खुले में शौच न करना, हाथों की स्वच्छता बनाए रखना विशेषकर भोजन से पहले और शौचालय के उपयोग के बाद हाथ धोने, नंगे पांव न घूमना, फलों एवं सब्जियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पानी से धोना तथा अच्छी तरह पका हुआ भोजन करना जैसे व्यवहार बच्चों की दिनचर्या का हिस्सा बनने चाहिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विवेक करोल ने बताया कि विटामिन-ए की खुराक 5 वर्ष तक के बच्चों को आंखों की बीमारियों से बचाव के लिए दी जाती है, जबकि अल्बेंडाजोल की खुराक 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को दी जाती है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे 23 फरवरी को दवा की खुराक नहीं ले पाएंगे, वे ‘माप-अप डे’ 28 फरवरी को दवा ले सकते हैं। उस दिन छूटे हुए बच्चों को अल्बेंडाजोल की खुराक भी दी जाएगी।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:आईएचएम हमीरपुर के प्रशिक्षुओं ने देश-विदेश में नाम कमाया : बलवीर सिंह14वें वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ में एसपी ने मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर का 14वां वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ वीरवार को मनाया…

8 hours ago

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

1 week ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

1 week ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

1 week ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

1 week ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago