Treding News

Bilaspur News:पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में किया गया। बैठक में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।


बैठक के दौरान विकास विभाग द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करें। इन बैठकों के माध्यम से समूहों की गतिविधियों की समीक्षा करने, उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वह स्वयं सहायता समूहों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं को गति प्रदान करें। साथ ही सभी संबंधित इकाइयों को निर्देश दिए गए कि वह 31 मार्च 2026 तक निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें। इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग तथा प्रगति की समीक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।


बैठक में यह भी कहा गया कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और विभाग द्वारा इन समूहों को मजबूत बनाने तथा उनके कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाएं तथा नकद लेन-देन से बचा जाए।


मनरेगा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए बीडीओ को निर्देश दिए गए कि वह वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जंगल क्षेत्रों में ट्रेंच और तालाब निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाएं। साथ ही मनरेगा जॉब कार्ड धारकों की ई-केवाईसी 15 मार्च तक 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।


इसके अतिरिक्त पिछले वित्तीय वर्षों में स्वीकृत मनरेगा के लंबित कार्यों को 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा निर्मित सरोवरों की स्वच्छता और रखरखाव सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।


इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी यशपाल सहित पंचायती राज विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago