Vision India Foundation distributed free food in Banjar sub-division of Kullu (Himachal)
विज़न इंडिया फाॅउंडेशन ने कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल में कोरोना वेक्सिनेशन स्पाॅट थाटीविड़ में लगभग 140 लोगों को निशुल्क खाना वितरित किया, आपको वता दे कि जब से आॅन लाईन वैक्सिन स्लाॅट वुकिंग हो रही है तब से हर स्थान पर दुर-दुर से लोग वैक्सिनेशन के लिए आ रहे हैं किंतु प्रदेश मे कोरोना क्र्फयू के वाद न तो कोई होटल खुले हैं और न ही लोगों को कहीं खाना मिल पा रहा है और ऐसे मंे दुरदराज के क्षेत्रों मे ज्यादा परेशानी आ रही है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बंजार उपमंडल के थाटीविड में जहां वैक्सिनेशन के लिए सैकड़ों किलोमिटर से लोग पंहुच रहे हैं किंतु कहीं किसी को कुछ भी खाने को नहीं मिल पा रहा है इसी को मध्य नजर देखते हुए विज़न इंडिया फाॅउडेशन ने निशुल्क खाने का स्टाल लगाया और यहां पुरा दिन लगभग 140 से ज्यादा लोगों को खाना वितरित किया जिसका यहां आए दुरदराज तथा स्थानिय लोगों ने खुब सराहना की। वहीं विज़न इंडिया के निदेशक खेमराज गौतम ने लोगों से अपिल की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग विज़न इंडिया के साथ जुड़े ताकि आने वाले समय में विज़न इंडिया समाज की हर समस्या का समाधान करने में सक्षम हो। उन्होने कहा कि विज़न इंडिया फाॅउडेशन को शुरू करने का एक मात्र उदेश्य है कि समाज में शिक्षा स्वारोजगार तथा जन जागरूकता पर कार्य किया जाए, और समाज मे जहां कोई दिक्कत आ रही है उसका भी समाधान करने की कोशिश की जाए, और इसी कड़ी में थाटिवीड़ में निशुल्क खाने का स्टाॅल लगाया ताकि दुर दराज से आने वाले लोगों को यहां किसी तरह की परेशानी न हो इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डी.आर. गौतम, प्रबंध निदेशक रोशन शर्मा, टीम हैड़ हेमराज धामी, मार्केटिंग एंड विजनेस हैड़ डीसी कौशल, टीम लीडर दिनेश नेगी सहित विज़न इंडिया के सदस्य अनुरंजनी गौतम, कांतिका ंिसंह तथा गौरव राज सहित कई अन्य सदस्य मौजुद रहे ।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…