कुल्लू : मिशन अस्पताल मनाली में गोविंद ठाकुर ने जाना कोविड मरीजों का कुशलक्षेम

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने आज लेडी विलिंगडन मिशन अस्पताल मनाली में आज कोविड मरीजों का कुशलक्षेम जाना। इस मौके पर उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। मरीजों ने बातचीत के दौरान कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली से संतुष्ट है। मेडिकल स्टाफ मरीजों का सही प्रकार से ख्याल रख रहे हैं। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि जो गंभीर मरीज अस्पताल में आए है देखरेख के कारण उनके स्वास्थ्य में भी काफी सुधार होना प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि मिशन अस्पताल से अभी तक 50 मरीजों ने अपना सफल उपचार कर वापिस घर लौटे है।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मनाली सहित लाहौल के लोगों को मिशन अस्पताल में उपचार के लिए सुविधा मिल रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत यहां मरीजों का फ्री में उपचार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जिन मरीजों के पास यह कार्ड नहीं है उनको 70 फीसदी तक की छूट देकर उपचार किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि आज फाउंडेशन के प्रेरणा स्रोत श्री भोले जी महाराज और माता श्री मंगला जी के सहयोग से मिशन अस्पताल को 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए हैं उन्होंने कहा कि मिशन अस्पताल में मरीजों को उपचार के दौरान अधिक सुविधा मिले, इसके लिए वह प्रयासरत है

उन्होंने कहा कि मनाली में आने वाले दिनों में रोटरी क्लब ने यहां ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना बनाई है। रोटरी क्लब के सदस्य बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि टीकाकरण और टेस्ट करवाने में अधिक संख्या में आएं और सरकार का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि मिशन अस्पताल में सुव्यवस्थित तरीके से मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला में कोविड-19 की स्थिति पर वह लगातार व्यक्तिगत तौर पर निगरानी रखें हुए हैं। वह हर रोज मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा खंड चिकित्सा अधिकारियों के साथ संबंधित क्षेत्रों में कोरोना की स्थिति तथा इसके उपचार के संबंध में पूरी जानकारी हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह देख कर खुशी होती है कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तत्परता के साथ महामारी से लड़ने में जुटा है। अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बगैर चिकित्सक और स्टाफ नर्स तथा अन्य पैरामेडिकल स्टाफ दिन रात कोरोना मरीजों के उपचार में जुटे हैं। होम आइसोलेशन में मरीजों की बखूबी देखभाल कर रहे हैं और उन्हें सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवा रहे हैं।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि जिला की अनेक सामाजिक व स्वैच्छिक संस्थाएं कोरोना की इस लड़ाई में सहयोग के लिए आगे आए आ रही हैं। यह संस्थाएं अपने अपने तरीके से अज्ञात शत्रु कोरोनावायरस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों के हितों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जहां कहीं से भी किसी भी मजदूर अथवा जरूरतमंद व्यक्ति को राशन अथवा दवाइयों इत्यादि की आवश्यकता हो तो तुरंत से उसे उपलब्ध करवाया जा रहा है।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि जिला में अनेकों निर्माणाधीन परियोजनाओं के काम चले हैं जिनमें फोरलेन सड़कें पुल व अनेक भवन शामिल हैं। निर्माण के इन कार्यों में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर हर रोज काम करते हैं और उनकी आजीविका पर जिला में कर्फ्यू के कारण कोई असर नहीं पड़ा है। अनेकों मजदूरों ने उनको रोजी-रोटी के प्रबंध करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार भी व्यक्त किया है।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि वह नित्य जिला की विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों, भाजपा के पदाधिकारियों, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ कोरोना महामारी के बारे में विचार विमर्श करते हैं और सभी से यथासंभव सहयोग की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से समाज जल्द कोविड-19 महामारी के संकट से बाहर निकलेगा और फिर से जीवन पहले की तरह सामान्य होगा।

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

20 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago