Categories: Blog

क्रोना वायरस टीकाकरण अभियान को पुख्ता बनाए स्वास्थ्य विभाग -उपायुक्त

उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस के टीकाकरण अभियान को लेकर किए जाने वाले विभिन्न  प्रबंधों के लिए जल्द कार्य योजना को अंतिम रूप प्रदान करें  । 

 वे आज आज कोरोना वायरस के टीकाकरण पूर्व अभियान को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की प्रथम बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे । उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान के संदर्भ में मानव संसाधन की उपलब्धता, कम्युनिटी डेटाबेस व  स्वैच्छिक संगठनों के  आपसी तालमेल और की जाने वाली विभिन्न महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने कहा कि  चूंकि स्वास्थ्य विभाग विभिन्न टीकाकरण से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से अंजाम देता है ऐसे में कोरोनावायरस के टीकाकरण अभियान के लिए  विभाग को अपने मानव संसाधन और किए जाने वाले विभिन्न प्रबंधों को और पुख्ता बनाना होगा ।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश गुलेरी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की । उन्होंने यह भी बताया कि जिले के सात विभिन्न स्वास्थ्य खंडों के तहत 29 कोल्ड चेन की सुविधा उपलब्ध है ।

इसके अलावा जिले की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप अतिरिक्त कोल्ड चेन  सुविधा की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने के  लिए कार्य योजना को तैयार कर लिया गया है ।

टीकाकरण अभियान को सफल और प्रभावी बनाने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारियों व चिकित्सा अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है । इसके अलावा खंड स्तर पर इस संदर्भ में प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जा रहा है ।

उन्होंने यह भी बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत जिले में प्रथम चरण  में स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग और चिकित्सीय सेवा से जुड़े सभी कर्मियों और  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित 5060 लोगों की सूची को भी टीकाकरण  तैयार कर लिया गया है ।

इस अवसर पर  जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जालम भारद्वाज, उप निदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण योगेंद्र कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह , जिला कार्यक्रम अधिकारी जगदीश राज राणा, उपनिदेशक शिक्षा देवेंद्र पाल मौजूद रहे । 

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago