Categories: Blog

जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत उपायुक्त चंबा डीसी राणा की अध्यक्षता में उपायुक्त कक्ष में आज जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई ।बैठक के दौरान विभिन्न मामलों पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि विभाग तत्परता से पीड़ित व्यक्ति अथवा परिवार के साथ अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही करना सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि  वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दस विभिन्न मामलों में अब तक 7 लाख 75 हजार  रुपयों  की राहत राशि   प्रदान की  गई है ।दो विभिन्न विचाराधीन मामलों पर राहत राशि उपलब्ध करवाने को लेकर  उपायुक्त ने जिला कल्याण अधिकारी को  मामले से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट  समयबद्ध  तौर पर उपलब्ध करवाने करवाने को कहा ।बैठक के दौरान अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम  के तहत चल रहे विभिन्न मामलों के संदर्भ में विस्तृत चर्चा भी की गई ।बैठक में कार्यवाही का संचालन जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र  जरयाल ने किया । इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमन शर्मा, जिला सहायक न्याय वादी  केएस जरयाल भी मौजूद रहे ।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago