उत्तराखंड ने गैरसैंण को घोषित किया ग्रीष्मकालीन राजधानी

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र इस सामान्य ज्ञान की जानकारी कंठस्थ कर ले कि उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी अब गैरसैंण है। उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया है। इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, ”राज्यपाल द्वारा जिला चमोली के गैरसैंण को उत्तराखंड राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किए जाने की अनुमति प्रदान करते हैं।”

बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत ने इस वर्ष चार मार्च को बजट सत्र के दौरान बड़ी घोषणा करते हुए गैरसैंण को राज्य की ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाने का ऐलान किया था। गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में बजट भाषण समाप्त करने के तुरंत बाद रावत ने कहा था कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा को वह राज्य के संघर्ष में शामिल हजारों महिलाओं पुरूषों और आंदोलनकारियों के संघर्ष के लिए समर्पित करते हैं। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने पर खुशी जाहिर करते हुए उत्तराखंड बीजेपी उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने कहा कि बीजेपी ने चुनावी घोषणापत्र में किया अपना वायदा पूरा कर दिया है।

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News: आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के…

3 hours ago

Himachal Pradesh News: दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

4 hours ago

Himachal Pradesh News:एचपीएमसी लिमिटेड के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक आयोजित

हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) लिमिटेड के निदेशक मंडल की…

7 hours ago

Himachal Pradesh: डॉ. अभिषेक जैन ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया

सचिव जल शक्ति, वित्त, नियोजन, अर्थ एवं सांख्यिकी डॉ. अभिषेक जैन ने आज मनाली क्षेत्र…

8 hours ago

Una news:स्कूली वाहनों की जांच लगातार जारी, अब तक 182 वाहनों की जांच, 60 के चालान

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनुपालना के मद्देनज़र ऊना…

8 hours ago

Mandi News:शिक्षा विभाग करेगा प्रदेश के सभी कॉलेजों की रैंकिंग, इसी माह शुरू होगी प्रक्रिया- रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज प्रदेश के सबसे पुराने राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के…

1 day ago