UP:हॉटस्पॉट इलाकों में और होगी सख्ती , आधे से ज्यादा मामले जमात से जुड़े

मुख्य सचिव (गृह) ने कहा कि गृह विभाग ने जिला प्रशासनों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कोविड-19 हॉटस्पॉट क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं के डोर-टू-डोर वितरण और सैनिटाइजेशन से संबंधित मूवमेंट के अलावा किसी भी तरह की आवाजाही की अनुमति नहीं है

.उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की ताजा स्थिति की जानकारी देने के लिए आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि कोरोना वायरस के मामले उत्तर प्रदेश में बढ़कर 410 तक पहुंच गए हैं, जिसमें से 221 मरीज तबलीगी जमात से जुड़े हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह अपील भी की कि तबलीगी जमात के लोग खुद सामने आ जाएं.

स्वास्थ्य सचिव ने यह भी बताया कि प्रदेश में कोरोना के चपेट में आने से अब तक चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 अन्य ठीक हो गए या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में आइसोलेशन बेड की संख्या 9,442 है. अब तक यूपी में 7451 सैंपल टेस्ट हुए हैं जिसमें से 6953 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं.

Share
Published by

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago