माता-पिता ने छोड़ा; दो मासूमों को टैंक में गुजारनी पड़ी रातें

https://www.tatkalsamachar.com/?p=2571

शिमला, Tatkal Samachar !! कर्फ्यू में जहां लोग घर में रह रहे हैं वहीं संजौली में दो मासूम सूखे वाटर टैंक में रहने के लिए मजबूर थे। क्योंकि दोनों बच्चों के माता-पिता छोड़कर कहीं चले गए हैं। इन बच्चों को उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने पुलिस के साथ रेस्क्यू करवा रॉकवुड स्थित बाल आश्रम में भेज दिया है। मंगलवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एसजेवीएन के अधिकारी सनी सराफ ने अजय श्रीवास्तव को जानकारी दी थी। सनी सराफ ने बच्चों के खाने व कपड़ों का प्रबंध कर रहे थे।

संजौली की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में भूमिगत सूखे पानी के टैंक में रह रहे दो नेपाली मूल के बच्चों को मंगलवार रात 12 बजे रेस्क्यू किया गया। दोनों बच्चों कर्फ्यू से पहले से पानी के टैंक में रात गुजार रहे थे। मासूम बच्चों के माता-पिता ने कहीं अलग-अलग शादी कर ली है। लिहाजा अनाथ होने पर उन्हें रहने के लिए यह जगह सबसे सुरक्षित लगी। दोनों बच्चे अपनी उम्र 10 वर्ष और 11 वर्ष बता रहे हैं। कर्फ्यू दौरान कमेटी सदस्यों को किसी को बाहर निकालने की अनुमति नहीं है। फोन आने पर शिकायतकर्ता को गाइड था कि पुलिस या चाइल्ड लाइन में संपर्क करें ताकि बच्चों का रेस्क्यू किया जा सके।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago