Una: Administration screws over sellers of over-the-counter medicines, suspends license of five shopkeepers
जिला प्रशासन की अनुशंसा पर ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने दो दिन के लिए सस्पेंड किए लाइसेंस
ऊना में बिना डॉक्टर की पर्ची के एंटी कोविड दवाएं बेचने वाले दवा विक्रेताओं पर जिला प्रशासन ऊना ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन के आदेशों पर ड्रग इंस्पेक्टर ऊना विकास ठाकुर के नेतृत्व में डमी ग्राहकों को ऊना में 10 दवा विक्रेताओं के पास बुखार व एंटी बायोटिक सहित अन्य दवाएं खरीदने के लिए भेजा गया। इस ऑपरेशन में 5 दवा विक्रेताओं ने बिना पर्ची के दवाएं बेची, जिस पर जिला प्रशासन ऊना ने कड़ा संज्ञान लिया तथा ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी से उनके लाइसेंस सस्पेंड करने की अनुशंसा की।इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि डिफाल्टर 5 दवा विक्रेताओं में से एक का लाइसेंस 20 व 21 मई तारीख यानी दो दिन के लिए निलंबित किया गया है, जबकि अन्य चार के लाइसेंस 21 व 22 मई को दो दिन के लिए सस्पेंड किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने आदेश जारी कर दिए हैं। राघव शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से दवा विक्रेताओं को बिना पर्ची दवाएं न बेचने के निर्देश पूर्व में जारी किए गए थे, ताकि लोग लक्षणों को छुपाकर बिना डॉक्टरी सलाह के दवाएं न लें। ऐसा देखने में आया है कि कुछ लोग बिना किसी जांच के अपने आप दवा विक्रेताओं से दवाएं ले रहे हैं तथा बाद में तबीयत बिगड़ने पर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं, जिससे उनकी जान बचाने में मुश्किल हो रही थी। ऐसे में ऊना में एक ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। डीसी ने सभी दवा विक्रेताओं से एक बार पुनः अनुरोध किया कि वह बिना डॉक्टर की पर्ची के दवा न बेचें तथा जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन समय-समय पर इस तरह के ऑपरेशन करता रहेगा और डिफाल्टर्स के विरुद्ध भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी लक्षणों को न छुपाने तथा सही समय पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच कराने की अपील की है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…