हमीरपुर : नागरिक अस्पताल टौणी देवी को समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत कोविड केंद्रों में बिस्तर क्षमता को और सुदढृ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल टौणी देवी को समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र (डीसीएचसी) बनाने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इस डीसीएचसी की क्षमता 50 बिस्तरों की होगी। डॉ. सुनील वर्मा को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है।

आज बुधवार को उपायुक्त ने नागरिक अस्पताल टौणी देवी पहुंचकर वहां प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर यहां प्रदान की जाने वाली सेवाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। देबश्वेता बनिक ने कहा कि जिला में कोरोना संक्रमितों के बेहतर उपचार के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। जिला में स्थापित कोविड केंद्रों में बिस्तर क्षमता बढ़ाने के साथ ही अन्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी जितेंद्र सांजटा, उपमंडलाधिकारी (ना.) डॉ. चिरंजी लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. अग्निहोत्री एवं डीसीएचसी के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago