Virendra Kanwar seeks approval from Union Agriculture Minister for projects
दिल्ली में वीरेंद्र कंवर ने नरेंद्र तोमर तथा केंद्रीय पशु पालन राज्य मंत्री संजीव बालियान से की भेंट
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। कंवर ने तोमर को बताया कि हिमाचल प्रदेश के लिए 27.17 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है, जिसे जल्द से जल्द मंजूरी प्रदान की जाए।वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कृषि प्रधान राज्य है, ऐसे में यहां पर कृषि गतिविधियों के आधुनिकीकरण के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश बीजों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रहा है, जिसके लिए प्रदेश के प्रत्येक जिला में नए बीज परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना की आवश्यकता है।
इसके लिए राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 11.72 करोड़ रूपए का प्रस्ताव भेजा है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 10.34 करोड़ का प्रस्ताव दलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तुत किया गया है। साथ ही तिलहन फसलों के सुधारीकरण और प्रसार के लिए वर्ष 2022-23 से 2025-26 के लिए 2.86 करोड़ रूपए भी मांगे हैं। कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बाजरा तथा लाल चावल उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 1.76 करोड़ रूपए का प्रस्ताव भी दिया गया है।
वीरेंद्र कंवर ने जिला मंडी के मोवेसेरी में गेहूं व अन्य बीजों की खरीद एवं भंडारण के लिए वित वर्ष 2021-22 में 49 लाख का प्रस्ताव दिया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से वीरेंद्र कंवर को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने केंद्रीय पशु पालन राज्य मंत्री संजीव बालियान से भी भेंट की और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वीरवार को वह केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला से मिलेंगे।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…