Warning boards should be installed on landslide prone areas in national highways - Krutika Kulhari
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिला सोलन के राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर भूस्खलन सम्भावित स्थान चिन्हित कर वहां चेतावनी पट्ट स्थापित किए जाएं।
कृतिका कुल्हारी ने कहा कि बारिश के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन इत्यादि के कारण जानो-माल की क्षति की सम्भावना रहती है।
ऐसे में यह आवश्यक है कि राजमार्गों पर भूस्खलन सम्भावित स्थान चिन्हित कर वहां चेतावनी पट्टी स्थापित किए जाएं ताकि यात्रियों को समुचित जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन वर्षा ऋतु में होने वाली आपदाताओं के प्रति गम्भीर है और ऐसी परिस्थिति में सभी की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियाती उपाय सुनिश्चित बनाए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने लोग निर्माण विभाग एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को ऐसे स्थानों पर जेसीबी तैनात करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला के सभी मार्गों को सुचारू रखने का उचित प्रबन्ध किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला के सभी उपमण्डलाधिकारियों सहित सम्बद्ध विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं कि विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों एवं अन्य सम्पर्क मार्गों को बहाल रखा जाए और मार्ग अवरूद्ध होने की स्थिति में युद्धस्तर पर कार्य कर इन्हें खोला जाए।
कृतिका कुल्हारी ने कहा कि जलशक्ति, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड को निर्देश दिए गए हैं कि जिला में विभिन्न सेवाओं को सुचारू रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिला में वर्षा ऋतु के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला एवं उपमण्डल स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का अनुश्रवण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देशानुसार पुलिस, जिला में पर्यटकों को कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूक कर रही है। पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, सोशल डिस्टेन्सिग बनाए रखने और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहलयुक्त सेनिटाइजर से धोने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बिना मास्क के आने वाले पर्यटकों को पुलिस द्वारा निःशुल्क मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं।
कृतिका कुल्हारी ने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पालन करें।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…