छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का जताया आभार
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजना के तहत कोरोना रोगियों के इलाज को हरी झंडी देने के प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। आज जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में सत्ती ने कहा कि सरकार का यह फैसला सराहनीय है तथा इससे हिमकेयर व आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को पंजीकृत निजी अस्पतालों में फ्री इलाज की सुविधा मिल पाएगी। जिससे सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर भी दबाद कम होगा। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में 4.16 लाख परिवार और हिमकेयर योजना के तहत 5.13 लाख परिवार पंजीकृत हैं। राज्य सरकार के फैसला से प्रदेश के सवा नौ लाख से ज्यादा परिवारों को लाभ मिलेगा और कोरोना संक्रमितों के लिए बेहतर इलाज में मदद मिलेगी।वित्तायोग अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से निपटने के लिए अच्छे प्रबंध कर रही है। कहीं भी किसी चीज की कोई कमी नहीं हैं। ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा, जिससे 200 बैड को निरंतर ऑक्सीजन की सप्लाई मिल पाएगी। इसके अतिरिक्त पालकवाह में 3.95 करोड़ रुपए की लागत से आरटी-पीसीआर लैब स्थापित की जाएगी, जिससे कोरोना के संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि अब 17 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को भी कोविड वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगी. जिससे महामारी पर काबू पाने में मदद मिलेगी। सत्ती ने कहा कि सभी को कोविड वैक्सीन लगवानी चाहिए क्योंकि यह सुरक्षित व कारगर है। उन्होंने कहा कि अभी तक जिला ऊना में 1.35 लाख व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है। प्रदेश सरकार सभी को निशुल्क वैक्सीन दे रही है।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…