Meritorious people of Una district shine in state level art festival
मंडी में आयोजित की गई राज्य स्तरीय कला उत्सव में जिला ऊना के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपने हुनर का लोहा मनवाया है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जिला ऊना के विभिन्न स्कूलों के 20 विद्यार्थियों ने 9 प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
चौहान ने बताया कि प्रदेश भर में राजकीय उच्च विद्यालय त्यूड़ी के प्रदीप कुमार ने 3डी पेंटिंग (लड़कों के वर्ग में) में प्रथम स्थान अर्जित किया, जबकि रा.व.मा.पा. धुसाड़ा की छात्रा ईशा 3डी पेंटिंग (लड़कियों के वर्ग में) में द्वितीय स्थान पर रहीं। रा.उ.व. त्यूड़ी के छात्र सतीश कुमार ने खिलौना बनाने की प्रतियोगिता में द्वितीय (लड़कों के वर्ग में), रा.उ.व. त्यूड़ी की छात्रा अंशिका शर्मा 2 डी पेंटिंग (लड़कियों के वर्ग में) में तृतीय व रॉकफोर्ड व. मा. पा. के मनविन्द्र सिंह शास्त्रीय गायन (लड़कों के वर्ग में) में तृतीय स्थान पर रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे प्रदीप कुमार राष्ट्र स्तरीय कला उत्सव 2021-22 में भाग लेगा।देवेंद्र चौहान ने कहा कि राज्य स्तरीय कला उत्सव 2021-22 का आयोजन रा.व.मा.पा. (बालिका) मण्डी में 20 तथा 21 दिसम्बर 2021 को समग्र शिक्षा निदेशालय के माध्यम से किया गया।
*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…
भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन…
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…
राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…
मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…
भारतीय वायु सेना 25 और 26 मार्च को सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर एक…