कुल्लू : मुख्यमंत्री ने कुल्लू में ईट राइट मेले का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में ‘ईट राइट’ मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 दिसम्बर, 2021 को वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मण्डी में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसम्बर को मण्डी में 11,279 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाएं प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रैली स्थल से 2082 करोड़ रुपये लागत की 111 मेगावाट क्षमता की सावड़ा-कुड्डू पन बिजली परियोजना प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 6,700 करोड़ रुपये की लागत से गिरी नदी पर बनने वाले 148 मीटर ऊॅचे रेणुका जी बांध का शिलान्यास भी करेंगे।

????????????????????????????????????


जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री सतलुज नदी के किनारे शिमला व कुल्लू जिला में स्थित 1811 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 210 मेगावाट क्षमता की लूहरी स्टेज-1 पन बिजली परियोजना, हमीरपुर में 688 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 66 मेगावाट क्षमता की धौलासिद्ध पन बिजली परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में यह पहली बार है कि हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा 11,279 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं को प्रदेशवासियों को समर्पित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने ईट राइट मेले कुल्लू के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए सन्तुलित आहार बहुत आवश्यक होता है।

सन्तुलित भोजन ग्रहण करने से ही स्वस्थ जीवनशैली का विकास होता है। प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों और महिलाओं को पोषणयुक्त आहार प्रदान करने के लिए कई कार्यक्रम आरम्भ किए गए हैं। पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 78 विकास खण्डों में 18,925 आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से छः माह से छः वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं कुपोषित बच्चों को पूरक पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। पूरक पोषाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत लाभान्वित किए जा रहे लाभार्थियों को बाल पोषाहार टाॅप-अप योजना जो राज्य संचालित योजना है के तहत भी लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश में आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण अभियान के तहत हर माह एक व 15 तारीख को समुदाय आधारित कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।


इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

6 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago