ऊना : सतपाल सत्ती ने किया वारसरा पेयजल योजना का लोकार्पण, 1500 की आबादी होगी लाभान्वित

ऊना विधानसभा क्षेत्र की गांव वारसरा की पेयजल योजना का आज छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने विधिवत लोकार्पण किया। 30.84 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस परियोजना से क्षेत्र के लगभग 1500 लोग लाभान्वित होंगे। इस परियोजना में 5 अश्व शक्ति क्षमता की पंपिंग मशीन स्थापित की गई है, जो 5.76 लीटर प्रति सेंकेंड की दर से पानी डिस्चार्ज कर इस गांव की 65,050 लीटर प्रतिदिन पानी की जरूरत को पूरा करेगी।  

इस मौके पर सतपाल सत्ती ने कहा कि वर्तमान में ऊना विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत 341 बस्तियों को पेयजल उपलब्ध करवाया जा चुका है जिसके लिए इस विस क्षेत्र में लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए 32 पेयजल परियोजनाओं का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त नाबार्ड के तहत 795.84 लाख रूपये की लागत से 6 पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य चल रहा है।

अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 355.02 लाख रूपये की लागत से दो पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। जबकि नाबार्ड के अंतर्गत 1441.07 लाख रूपये की लागत से सात तथा हिमकैड के तहत 168.95 लाख रूपये की लागत से सिंचाई योजनाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर एपीएमसी चेयरमैन बलबीर बग्गा, पूर्व प्रधान जगदेव सिंह व बीडीसी स्वर्ण सिंह, डॉ. गुरदयाल सिंह, डॉ. अश्वनी शर्मा, चौधरी कर्म चन्द, हरि सिंह, वार्ड पंच राकेश कुमार, राजकुमार व चिरंजी लाल,  सूरम सिंह, चंचला देवी, निर्मला देवी, जरनैल सिंह, यशवन्त सिंह, मोहिन्द्र सिंह, बूटा सिंह व ईश्वर सिंह उपस्थित थे। 

Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

2 hours ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

19 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

19 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

19 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

23 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago