District-level review meeting organized for the prevention of diarrhea.
जल शक्ति डिवीजन नंबर 1 ऊना के अधिशाषी अभियंता पुनीत शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को स्वच्छता मिशन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डायरिया की रोकथाम, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता और साफ-सफाई को लेकर किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस दौरान पुनीत शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सौजन्य से चलाए जा रहे “स्टॉप डायरिया 2025 कैंपेन“ के अंतर्गत जिला ऊना में जागरूकता और स्वच्छता गतिविधियों को लेकर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। यह अभियान पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सहयोग से 31 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को “स्वच्छ गांव – शुद्ध जल- बेहतर कल“ का संदेश देकर https://tatkalsamachar.com/shimla-auckland-house-girl-school/जनमानस को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिला की सभी पंचायतों में एफ.टी.के (फील्ड टेस्ट किट) के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता की जांच की गई तथा पेयजल स्रोतों और पानी के टैंकों की सफाई का कार्य विभागीय कर्मचारियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सहायक अभियंता अक्षय कुमार, मैहतपुर सब-डिवीजन से यशवंत सिंह, लैब स्टाफ, सभी ब्लॉक कॉर्डिनेटर एवं अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…