Una News : डीसी जतिन लाल ने युवाओं को दिए आईएएस बनने के टिप्स          

 ऊना जिला प्रशासन ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोमवार को डिग्री कॉलेज ऊना में विशेष मार्गदर्शन और काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में उपायुक्त जतिन लाल ने स्वयं विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उन्हें सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए बहुमूल्य टिप्स दिए।

उपायुक्त जतिन लाल ने विद्यार्थियों को विषय चयन, सिलेबस, और तैयारी की रणनीतियों पर विस्तृत जानकारी दी। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने युवाओं का मनोबल बढ़ाया और परीक्षा से जुड़ी जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी किया।

उन्होंने युवाओं को लक्ष्य तय कर जुनून के साथ तैयारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “सिविल सेवा परीक्षा व्यक्ति के धैर्य की परख करती है। https://tatkalsamachar.com/shimla-newschief-minister-flagged-off-25-patrolling-motorcycles/ इसलिए सफलता के मार्ग पर गति से अधिक निरंतरता और सही दिशा में प्रयास आवश्यक है। दूसरों की नकारात्मक बातों में न आएं और फिटनेस पर ध्यान दें।”

इस सत्र के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जतिन लाल ने कहा कि यूपीएससी परीक्षा को लेकर अक्सर युवाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियों का अभाव होता है, https://youtu.be/nyGdgNGe5dk?si=IiddvEE5hdesUIsw जिससे उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमारा प्रयास है कि ऐसे आयोजनों से युवाओं का सही मार्गदर्शन हो और उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने आगे भी इस प्रकार के और सत्र आयोजित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान डिग्री कॉलेज ऊना की प्रिंसिपल डॉ. मीता शर्मा, प्राध्यापक डॉ. राज कुमार सहित अन्य प्राध्यापक तथा कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago