Chamba News : चंबा में पहला ग्रीन हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी स्टेशन होगा स्थापित

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने इस मौके पर 120.44 करोड़ रुपये की लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।


उन्होंने मिंजर मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण वह व्यक्तिगत रूप से मिंजर मेले के समापन समारोह में शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने मिंजर मेले के सफल आयोजन के लिए क्षेत्र के लोगों और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने चम्बा में प्रदेश के प्रथम ग्रीन हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी स्टेशन का शिलान्यास किया।https://tatkalsamachar.com/dr-yashwant-singh-parmar/ उन्होंने कहा कि यह स्टेशन ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी क्षेत्र में प्रदेश का मार्ग प्रशस्त करेगा।

प्रदेश सरकार की इस महत्त्वाकांक्षी हरित पहल का निर्माण नेशनल हाइड्रो पावर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी) द्वारा 14 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जाएगा और अगस्त, 2025 तक इस परियोजना के पूरा होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना एनएचपीसी चमेरा-3 पावर स्टेशन के निकट स्थापित की जाएगी और ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए इसे 300 किलोवाट ग्रिड के सौर ऊर्जा संयंत्र से जोड़ा जाएगा। यह संयंत्र प्रतिदिन 20 किलोग्राम ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादित करेगा और ग्रीन हाइड्रोजन बस में भरने के लिए 450 बार या इससे अधिक के दबाव से संग्रहित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बस सुविधा के लिए एक हाइड्रोजन डिस्पेंसर यूनिट भी स्थापित की जाएगी।


 उन्होंने कहा कि इस नवीन पहल के माध्यम से क्षेत्र में पहली बार ग्रीन हाइड्रोजन बसों की शुरूआत की जाएगी और प्रदेश सरकार की इस नवोन्मेषी पहल से  भारत के दुर्गम क्षेत्रों में ग्रीन हाइड्रोजन के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायता मिलेगी।https://www.youtube.com/watch?v=_bGZ7ZGuZEM इस संदर्भ में एनएचपीसी ने चंबा के लिए एक ग्रीन हाइड्रोजन बस खरीद के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर ली है, ताकि पायलट परियोजना के शुरू होने पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से चंबा जिला में राजस्व और रोजगार सृजन के अवसर पैदा होंगे और प्रदेश के आर्थिक विकास में योगदान सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य के रूप में 31 मार्च, 2026 तक स्थापित करने के लक्ष्य की पूर्ति के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार हरित ऊर्जा विकल्पों का समुचित दोहन सुनिश्चित कर रही है और हरित ऊर्जा उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।


 मुख्यमंत्री ने आज चंबा के लिए 120.44 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और आधारशिला रखीं। उन्होंने चंबा में 35.38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मिनी सचिवालय भवन और पुलिस मैदान चंबा में 11.12 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि चंबा में पांच करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग एवं व्यावसायिक परिसर का निर्माण कार्य 18 माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा । उन्होंने 4.64 करोड़ रुपये की लागत से बहुद्देशीय हॉल और डाइट सरू पुस्तकालय की आधारशिला रखी।


मुख्यमंत्री ने पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा में 10.38 करोड़ रुपये से नव-निर्मित ट्रॉमा केयर सेंटर और 20.58 करोड़ रुपये से निर्मित विद्युत उप-केंद्र का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज चंबा में 11.57 करोड़ रुपये से निर्मित पीजी ब्लॉक, तीसा में 1.68 करोड़ रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागीगढ़ और तीसा के भंजराड़ु में 6.11 करोड़ रुपये से नवनिर्मित बस अड्डे का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा हेलीपोर्ट का शीघ्र ही शिलान्यास किया जाएगा और यहां उड़ानों के लिए सब्सिडी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चंबा-चुवाड़ी-जोत सुरंग निर्माण की कंसल्टंेसी के लिए चार करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।


ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार चंबा जिला की सभी विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि चंबा चिकित्सा महाविद्यालय के लिए 165 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं और इसके भवन का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इस महाविद्यालय के लिए पूर्ण स्टाफ भी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में नीति निर्धारण किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास की नई गाथाएं लिखी हैं। रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और संसाधनों को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चंबा के विकास के लिए जो घोषणाएं की हैं, उनके लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चंबा जिला व संपूर्ण राज्य के सर्वांगीण विकास के दृष्टिकोण से कार्य कर रही है और यह प्रयास फलीभूत भी हो रहे हैं।
विधायक नीरज नैयर ने जिला चंबा की विकासात्मक आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

15 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago