The movement of four wheelers on Amb Chowk to Amb Railway Station road is temporarily closed
ऊना, 12 मार्च. उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने आदेश जारी करते हुए अंब चौक से अंब रेलवे स्टेशन मार्ग पर यातायात को अस्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय अंब चौक के समीप पुल निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से लिया गया है।
आदेशानुसार, 12 मार्च 6 अप्रैल 2025 (24 दिन) तक प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक अंब चौक से अंब रेलवे स्टेशन के बीच चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अंदोरा से अंब चौक और अठवां से अंब चौक की ओर आने वाले सभी चार पहिया वाहन अब पक्का परोह और कलरुही मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे।
उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इस निर्णय की पर्याप्त जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रिंट एवं ऑडियो-वीडियो मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा संबंधित मार्गों पर यातायात परिवर्तन के संकेतक बोर्ड पहले से ही लगाए जाएं ताकि वाहन चालकों को असुविधा न हो।
जिला प्रशासन ने लोगों से निर्माण कार्य के दौरान सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा है ताकि पुल निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के शीघ्र पूरा हो सके। https://tatkalsamachar.com/himachal-news-electricity-bill/साथ ही, उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि यदि जनहित में आवश्यकता पड़ी तो यह अनुमति बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द भी की जा सकती है।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…