Una News : आपदा प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय अंतर एजेंसी ग्रुप के गठन व गतिशीलता पर फोकस

प्रभावी योजना के साथ बेहतर समन्वय कायम करने पर चर्चा, व्यवहारिक जानकारियों के साथ क्षमता निर्माण पर रहा जोर
ऊना, 19 जुलाई। ऊना जिले में आपदा प्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में आगाज हुआ। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का मकसद आपदा प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय अंतर एजेंसी ग्रुप का गठन करना तथा उसे गतिशील बनाना है। इसके अलावा इसमें आपदा प्रबंधन की प्रभावी योजना के साथ बेहतर आपसी समन्वय स्थापित करने के महत्व और उपायों पर फोकस करने तथा व्यवहारिक जानकारियों के साथ अधिकारियों-संस्थाओं के क्षमता निर्माण पर जोर रहेगा।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला के पहले दिन जिले में प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव, उनसे निपटने तथा सही प्रबंधन और प्रभावशाली ढंग से राहत-बचाव कार्य में सरकारी व गैर-सरकारी संगठनों के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया गया ।
श्री गुर्जर ने बताया कि कार्यशाला में शिमला-स्थित मानवतावादी संस्था ‘डूअर्स’ के विषय विशेषज्ञ नवनीत यादव, अनुराधा व सिन्धु लूना ने आपदा जोखिम प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं, मानवीय सहायता के मानकों व मानवतावादी सिद्धान्तों, और आपदा के बाद राहत व बचाव के लिए यथाशीघ्र आवश्यकताओं के आकलन को लेकर जानकारी दी।
इस दौरान विभागीय अधिकारियों तथा विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आपदा प्रबंधन के कानूनी ढांचे तथा व्यवस्था की संपूर्ण जानकारी देने के साथ ही व्यवहारिक पहलुओं पर चर्चा की गई।
कार्यशाला में आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट तथा अप्रोच, संकट, अनावृत्ति, भेद्यता तथा क्षमता पर ज्ञानवर्धन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों के साथ-साथ जिले में कार्यरत 14 गैर-सरकारी संस्थाओं को आपदा सम्बन्धी राहत व बचाव की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए जिले के अंतर-एजेंसी ग्रुप गठित करने को लेकर जानकारी दी गई। https://tatkalsamachar.com/bilaspur-news/
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना की प्रशिक्षण व क्षमता वृद्धि समन्वयक सुमन चहल ने कार्यशाला का संचालन किया।
कार्यशाला में सरकारी विभागों के साथ विभिन्न एनजीओ ने भी लिया बढ़चढ़ कर भाग
कार्यशाला में रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना, ह्यूमन राइट्स एंड प्रोटेक्शन सेल वेलफेयर एसोसिएशन ऊना, रिषित फाउंडेशन टाहलीवाल, चिंतपूर्णी विकास समिति अम्ब, गुरु का लंगर सेवा समिति, देवभूमि फाउंडेशन, एक मौका एक उम्मीद ऊना, https://youtu.be/ataF8MnrWCo?si=Ye4adCnMXM-kWYxN सन राइज़ एजुकेशन सोसाइटी ऊना, अंकुर गगरेट, ब्लड लाइंस और सोशियल वेलफेयर समिति ऊना, एकल नारी कृषि सहकारी सभा व स्वां वूमेन फेडरेशन संस्थाओं ने भाग लिया।
इस मौके पर डीएसपी ऊना अजय ठाकुर, प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ से सहायक कमांडेंट अनिल पटियाल, डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड 12वीं बटालियन से धीरज शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

6 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

2 weeks ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

3 weeks ago