Dharmshala News : स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों की सुचारू आपूर्ति करने के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने सभी जिलों में सभी नागरिकों के आभा पहचान पत्र बनाने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए हैं इसके साथ ही चिकित्सा महाविद्यालयों में आभा आईडी पर्ची के साथ बनाने की पहल की जाए ताकि सभी नागरिक आभा आईडी कार्ड से लाभांवित हो सकें।


   शुक्रवार को धर्मशाला के जोनल अस्पताल में जिला कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर तथा उना की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने कहा कि  स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की सुचारू सप्लाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मातृ एवम शिशु स्वास्थ्य स्तर को उच्च बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने तथा गैर संचारी बीमारियो से बचाव के लिए उचित कदम उठाने के लिए भी निर्देश दिए।


    उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित करें तथा नियमित तौर पर कार्यक्रमों की समीक्षा की जाए ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कदम उठाए जा सकें।


ठससे पहले सीएमओ डा राजेश गुलेरी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अर्जित उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर हेल्थ  मिशन निदेशक प्रियंका वर्मा, निदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉ गोपाल बेरी, निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा  डॉ राकेश शर्मा, प्रिंसीपल एस आई एच एफ डब्ल्यू  डॉ अजय दत्ता  सहित कांगड़ा , चम्बा , ऊना, हमीरपुर के  मुख्यचिकित्सा अधिकारी,  जिला स्वास्थ्य अधिकारी ,चिकित्सा अधीक्षक एवम चिकित्सा महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे ।  

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago