Himachal Pradesh

Una News:- सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य : नरेंद्र कुमार

प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही वृद्धावस्था, अपंगता, विधवा एवं एकल नारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के सभी पात्र लाभार्थियों के लिए अब ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊना नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कल्याण भवन ऊना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर नरेंद्र कुमार ने बताया कि पेंशन लाभार्थियों का ई-केवाईसी सत्यापन कार्य विशेष रूप से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जाएगा, क्योंकि उन्हें अपने क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक और पारिवारिक परिस्थितियों की गहन जानकारी होती है। इस कार्य के लिए राज्य सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ‘ई-कल्याण’ मोबाइल एप्लिकेशन उपलब्ध कराया गया है, जिसकी प्रक्रिया अगस्त 2025 से आरंभ की गई है। अब तक अधिकांश आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस ऐप पर अपना पंजीकरण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है।


जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि समाज के जरूरतमंद वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम वर्गों के सशक्तिकरण हेतु ‘ई-कल्याण’ पोर्टल की शुरुआत की गई है, जो ‘हिम परिवार पोर्टल’ के अंतर्गत विकसित किया गया है। यह पोर्टल लाभार्थियों के प्रमाणिक और पारदर्शी सत्यापन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी लाभार्थी की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण नहीं होती है, तो वह आगामी समय में पेंशन प्राप्त करने का पात्र नहीं होगा। ऐसे में सभी लाभार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे शीघ्र ही अपनी स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करवाएं। साथ ही, आसपास के अन्य पात्र व्यक्तियों को भी इस प्रक्रिया के बारे में जागरूक करें।

इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित,https://tatkalsamachar.com/hamirpur-major-schemes/ तहसील कल्याण अधिकारी जतिंदर कुमार, तथा पर्यवेक्षक आशा, कुलवीर, नानकी, संतोष, कंचन, वीना, मीनू, नरेश सहित समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago