Education

Hamirpur News :- मेरा युवा भारत हमीरपुर के सौजन्य से कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर में केंद्र की प्रमुख योजनाओं पर आधारित किया गया एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन ।

 कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप रजिस्ट्रार गुलशन संधू विशिष्ट अतिथि के रूप मे डायरेक्टर पी एन वी अजय कतना ने शिरकत की । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी दीपमाला ने की । डॉ अंचित सागर आयुर्वेदा मेडिकल ऑफिसर, डॉ आशा, डॉ गुलशन व शशि पाल यूथ क्लब प्रेसिडेंट ने प्रमुख वक्ताओं के रूप मे अपने विचार साझा किए । डायरेक्टर अजय कतना ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया, कुसुम योजना, प्रधानमंत्री किसान समान निधि के बारे में बताया । आयुर्वेदा मेडिकल ऑफिसर डॉ अंचित सागर द्वारा आयुष विभाग की योजना के बारे में, प्रो. राहुल ने स्किल इंडिया तथा शशि पाल द्वारा उज्वल योजना के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया । साथ ही प्रत्येक विद्यार्थियों के माध्यम से इन सभी योजनाओं को हर घर पहुंचाने का आग्रह किया!

अजय कतना ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में बताया कि यह भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है। यह योजना गैर-कृषि क्षेत्र में विनिर्माण, व्यापार या सेवा क्षेत्रों में लगे आय-सृजन करने वाले सूक्ष्म उद्यमों को 20 लाख रुपये तक के सूक्ष्म ऋण/लोन की सुविधा प्रदान करती है, जिसमें कृषि से संबंधित गतिविधियाँ जैसे मुर्गी पालन, डेयरी, मधुमक्खी पालन आदि शामिल हैं। यह योजना सदस्य ऋण संस्थानों द्वारा सूक्ष्म और लघु संस्थाओं की गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि क्षेत्र की आय-सृजन गतिविधियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है,साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के बारे मे बताया । प्रो. राहुल ने स्किल इंडिया मिशन के तहत चलाए जाने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत किया जिनमें मुख्य रूप से प्रबंध व विकास कार्यक्रम,

उद्यमिता विकास कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, फैशन डिजाइनिंग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की साथ ही कार्यक्रम मे शशि पाल द्वारा सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत के ऊपर शपथ दिलाई साथ ही नशे से बचाव हेतु जागरूक किया और उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी बीमारी है जिसे हम सभी को मिलकर समाज से दूर करना होगा और साथ ही हम सबको एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। । https://tatkalsamachar.com/una-scrub-typhus/ अंत में जिला युवा अधिकारी श्रीमती दीपमाला ने सबका धन्यवाद किया और साथ ही केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, स्टैंडअप इंडिया स्कीम आदि अन्य योजनाओं के बारे में सभी विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस कार्यक्रम में कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ आशा, डॉ वर्षा, डॉक्टर गुलशन तथा समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहा ।

Vivek Sood

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

21 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago