Late in the field of social service. Swadesh Chopra's contribution was commendable: Mukesh Agnihotri
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में स्वर्गीय स्वदेश चोपड़ा का सराहनीय योगदान रहा है। उपमुख्यमंत्री पंजाब केसरी ग्रुप की डायरेक्टर एवं विख्यात समाजसेविका स्व. स्वदेश चोपड़ा की 9वीं पुण्यतिथि पर पंजाब केसरी समूह द्वारा रविवार को जिला आयुर्वैदिक अस्पताल ऊना में आयोजित मैडीकल कैम्प के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी समाचार पत्र समूह ने देश में एकता, भाईचारा तथा सामाजिक सेवा क्षेत्र में बड़ा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी परिवार ने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए समय- समय पर शहादत दी है। https://tatkalsamachar.com/dehra-news-chief-minister/ जम्मू कश्मीर में आतंक पीड़ित परिवारों की सहायता को भी लगातार वह अपना सहयोग देते रहे हैं।
उन्होंने कहां की मेडिकल कैंप के आयोजन से जहां लोगों को एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी तो इस सुविधा का लोगों को लाभ मिलेगा।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरांत स्व. श्रीमति स्वदेश चोपड़ा जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजली दी।
मेडिकल कैंप में लगभग 454 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई।
इस मेडिकल कैंप में समाजसेवी संस्था हिमोत्कर्ष, साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद, गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट, देवभूमि फाऊंडेशन, रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना, इन्नरव्हील क्लब ऊना, योगदान एक पहल संस्था, जनहित मोर्चा ऊना, युवा सेवा क्लब तथा प्रैस क्लब ऊना ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।
इस दौरान फलदार एवं औषधीय पौधों का भी वितरण किया गया।
इस शिविर में डी.सी. जतिन लाल, एस.पी. राकेश सिंह, सी.एम.ओ. डा. एस.के. वर्मा, एम.एस. डा. संजय मनकोटिया, गुरू नानक देव जी के वंशज बाबा अमरजोत सिंह बेदी, पंजाब केसरी ग्रुप से जिला प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा भी मौजूद रहे।
*कैम्प में विख्यात स्पाइन सर्जन एवं आर्थो विशेषज्ञ डा. राज बहादुर ने भी शिरकत*
मेडिकल कैम्प में विख्यात स्पाइन सर्जन एवं आर्थो विशेषज्ञ डा. राज बहादुर ने भी विशेष तौर पर शिरकत की और देर शाम तक मरीजों को जांचते रहे। इस मौका पर ऊना के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. शिवपाल कंवर ने भी उनके साथ मरीजों को चैक किया। https://youtu.be/_DjYvtfNdLA?si=Mrn0Dd74-boOpEqX वहीं, सी.एम.ओ. डा. एस.के. वर्मा और एम.एस. डा. संजय मनकोटिया की अगुवाई में डा. राहुल कौंडल (एम.डी. मैडीसन), डा. उमेश कुमार (ई.एन.टी. सर्जन), डा. विभम गुलाटी (आई स्पैशलिस्ट), डा. स्विंकी जैन (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डा. आशना शर्मा (चाइल्ड स्पैशलिट), डा. राहुल राय (सर्जन), डा. दिव्यांश शर्मा (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डा. कपिल भरवाल (दंत चिकित्सक), नीरज (फार्मेसी ऑफिसर), सुनील कुमार (लैब तकनीशियन), महाशिव (लैब अटैंडेंट) ने अपनी सेवाएं दीं। पूरी चिकित्सीय टीम ने इस कैम्प में आए मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें दवाइयां भी वितरित की गईं।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…