Dharmshala News : हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

 हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है ताकि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। यह उद्गार रविवार को युवा सेवाएं खेल एवं आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने शाहपुर के रैत में  42 मील स्थित ओम पैलेस में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर्स की 16 वीं प्रदेश स्तरीय  हिमाचल प्रदेश पुरुष एवं महिला वर्ग  इक्विपड स्टेट पावर लिफ्टिंग, बैंच प्रेस तथा डेड लिफ्ट चैपियनशिप के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि रैत के चंबी  खेल मैदान को खेलो इंडिया के अंतर्गत लाने हेतु प्रपोजल भेजी जाएगी ताकि इस मैदान में खिलाड़ियों को समुचित सुविधाएं मिल सकें । अभी इस खेल मैदान पर 51 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार की ओर से भी धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने  इस प्रतियोगिता में प्रदेश की  महिलाओं की बढ़ चढ़कर भागदारी हेतु उनकी सराहना की । उन्होंने पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन को सफल आयोजन के लिए 1 लाख रुपये तथा एक पावर लिफ्टिंग ई सेट देने की घोषणा भी की तथा विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। इससे पहले मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए उपमुख्य सचेतक एवं उपाध्यक्ष पावर लिफ्टिंग ऑफ इंडिया तथा  हिमाचल प्रदेश पावर लिफ्टिंग के अध्यक्ष केवल पठानिया ने कि उन्हें पूरी उम्मीद ही नहीं अपितु विश्वास है कि प्रदेश के युवा खेल मंत्री के मार्गदर्शन में यह विभाग नई बुलन्दियों  की ओर अग्रसर होगा ।उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में जिला काँगड़ा में पावर लिफ्टिंग की  अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता करवाई जाए। https://tatkalsamachar.com/dehra-news-chief-minister/ तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 250 पुरूष एवं महिलाओं ने स्कॉट, बैंच प्रेस तथा डेडलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया । पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
कांगड़ा की टीम रही चैंपियन, सोलन दूसरे स्थान पर
टीम चैंपियनशिप में काँगड़ा प्रथम,सोलन द्वितीय तथा बिलासपुर तृतीय स्थान पर रहे । सोलन के कपिल यादव स्ट्रांग मैन जबकि काँगड़ा की अवन्तिका स्ट्रांग महिला के खिताब से नवाजी गई । 43 किलोग्राम सब जूनियर महिला में काँगड़ा की रिया प्रथम, आकृति राणा द्वितीय तथा  स्मृति तीसरे स्थान पर रहीं । 52 किलोग्राम  जूनियर महिला वर्ग में  शिमला की मुस्कान नेगी पहले स्थान पर तथा 57 किलोग्राम वर्ग में काँगड़ा की पूजा पहले स्थान पर रहीं ।63 किलोग्राम महिला वर्ग केटेगिरी में काँगड़ा की प्राची पहले,राशि द्वितीय जबकि पलक चैधरी तीसरे स्थान पर रहीं । 69 किलोग्राम महिला वर्ग में काँगड़ा की कल्पना जसवाल प्रथम रहीं ।93किलोग्राम सीनियर पुरूष वर्ग में सोलन के  विक्रम प्रथम तथा बिलासपुर के दीपक दूसरे स्थान पर रहे। https://youtu.be/_DjYvtfNdLA?si=Mrn0Dd74-boOpEqX 105 किलोग्राम पुरूष कैटिगरी में सोलन के ललित जग्गी पहले तथा सोलन के ही अमन ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे। 120 किलोग्राम पुरूष वर्ग में काँगड़ा के अजय वर्मा पहले स्थान पर रहे। 83 किलोग्राम मास्टर-1 में  बिलासपुर के विपिन जम्बाल पहले स्थान पर रहे । सब जूनियर 59 किलोग्राम पुरूष वर्ग में शिमला के आदित्य अवस्थी प्रथम,काँगड़ा के प्राजल शर्मा द्वितीय जबकि शिमला के अर्णव अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

9 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago