Una News : जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल  में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक  आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल  में विद्यालय प्रबंधन समिति बैठक का आयोजन किया गया । 

उपायुक्त ने विभिन्न मदों की समीक्षा करते हुए स्कूल के स्थानीय प्रबंधन को कन्या छात्रावास की तरफ से  रावी नदी के किनारे सुरक्षा दीवार निर्माण को लेकर दोबारा  संशोधित प्राक्कलन तैयार कर जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति के मुख्यालय भेजने को निर्देशित किया । 

मुकेश रेपसवाल ने विद्यालय परिसर  में पेयजल आपूर्ति पर विस्तृत समीक्षा के दौरान विद्यालय प्रबंधन को  अतिरिक्त पेय जल भंडारण टैंक बनाने  के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा। साथ में उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। 

उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में जारी विभिन्न निर्माण  गतिविधियों की गुणवत्ता जांच के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों तथा विद्यालय के अभिभावक-शिक्षक संघ के तकनीकी सदस्यों का सहयोग लेने को भी कहा । 

बैठक में  उपायुक्त ने भूमि स्थानांतरण मामला, सुरक्षा दीवार लगाने, खेल मैदान तथा चिकित्सा शिविर इत्यादि को लेकर भी विस्तृत  समीक्षा की। 

उपायुक्त ने  बैठक के पश्चात   विद्यालय परिसर एवं विभिन्न छात्रावासों का निरीक्षण  किया https://tatkalsamachar.com/chamba-news-social-security-public/ तथा स्थानीय विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। 

इससे पहले  प्रधानाचार्य विनोद त्रिपाठी ने बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए https://youtu.be/9uQQJPXgSSM?si=vxN7E9B9bgOu1qbh विद्यालय से संबंधित  विभिन्न गतिविधियों एवं विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उपलब्धियां का   व्यौरा रखा। 

इस अवसर पर प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा डॉ. विद्यासागर शर्मा, स्थानीय उप प्रधान धीरज नरयाल, सदस्य अभिभावक-शिक्षक संघ  रविंद्रा देवी, नीलकमल सिंह, एसएमटी रंजु देवी सहित  विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago