MLA Vivek Sharma gave instructions for early selection of land for the new bus stand in Bangana.
कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक विवेक शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ऊना में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में विधायक ने क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आगामी विकास योजनाओं को तीव्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और इन योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। मुख्यमंत्री का हमेशा इस बात पर जोर रहता है कि विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा कर लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। उनकी दूरदर्शी सोच और नेतृत्व में क्षेत्र के हर नागरिक को उन्नत सुविधाएं मिलेंगी। हम इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहे हैं और आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी होंगी।
विधायक ने बंगाणा में नए बस अड्डे के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि के शीघ्र चयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों की परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
विवेक शर्मा ने पिपलू गांव में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय पिपलू मेला के लिए उचित स्थल चयन पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि मेले के दौरान आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों के लिए उपयुक्त और सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सके। उन्होंने इस आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
विधायक ने बंगाणा में सब-जज कोर्ट के निर्माण हेतु भूमि चयन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि न्यायिक सेवाएं आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सकें। https://tatkalsamachar.com/kangra-news-construction-of-road/ इसके अलावा, उन्होंने क्षेत्र में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने तथा नए ट्रांसफार्मर लगाकर समस्या का समाधान शीघ्र करने को कहा।
विवेक शर्मा ने बंगाणा स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे क्षेत्र में आने वाले आगंतुकों और अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने विकास योजनाओं की त्वरित प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों के लिए भूमि चयन और अन्य औपचारिकताओं को तीव्रता से पूरा करने के निर्देश दिए ताकि विकास कार्यों की गति को और तेज किया जा सके।
बैठक में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, डीएफओ सुशील कुमार, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…