Una News : भारत सरकार के नवगठित सहकारिता मंत्रालय ने प्रथम सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की कृषि सहकारी सभाओ के लिये क्रांतिकारी निर्णय लिए है

 अब देश में एक लाख प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं अपने ग्रामीण क्षेत्रों में पट्रोल पम्प, रसोई गैंस की ऐजंसी, सुविधा केंद्र, जनऔषधि केंद्र, कृषि के उपयोग में आने वाले संयंत्रों को सर्विस के लिए उपलब्ध करवाने आदि अन्य कई व्यवसायों को शुरू करनें के लिए अधिकृत किया हैं। इन सहकारी सभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर करोड़ों रुपये की लागत से कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा हैं ताकि सभाओं की सारी कार्यप्रणाली सहकारिता विभाग की नजर में रहेगी तथा पारदर्शिता से आम जन का विश्वास भी अर्जित होगा।

 

आज ऊना विकास खण्ड के अंतर्गत ऊनकोफैड व हिमकोफैड शिमला द्वारा बहडाला गांव में  सहकारी सभाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में ऊना जिला सहकारी विकास संघ ( ऊनकोफैड) के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा ने उपरोक्त जानकारी सभाओ सें साझां की तथा सभाओं से उपरोक्त कार्यों को शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से जहां सहकारी सभा के कारोबार में विस्तार होगा वहीं दूसरी तरफ सभा के माध्यम से रोजगार के अवसर भी सर्जित होगें। सभा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी में भी समुचित वृद्धि होगी।

हिमकोफैड शिमला के अनुदेशक बलवंत कुमार ने अपने सम्बोधन में सहकारी सभा की संरचना, कार्यप्रणाली व प्रबंधकीय व्यवस्था व  उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रबंधक कमेटी को अपने उत्तरदायित्वों बारे बताया व  उनको  निभाने का मार्गदर्शन दिया । उन्होंने प्रबंधक कमेटी को उनके कर्तव्यों व अधिकारों सें अवगत करवाकर प्रशिक्षित किया।https://www.tatkalsamachar.com/shimla-news-pm/ उन्होंने बताया कि सभा की प्रबंधक कमेटी सभा के सचिव के साथ कानून के अंतर्गत सभा के दैनिक कारोबार का निष्पादन सुनिश्चित करें। क्योंकि सभा के किसी भी कार्य के लिए सभा की प्रबंधक कमेटी ही उत्तरदायी होती है।  प्रबंधक कमेटी सभा के किसी भी कार्य के बारे अपने को अनभिज्ञता का तर्क नही दे सकती। 

एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के महाप्रबंधक एवं सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना विक्रमजीत ने सभाओं को अपने भवन निर्माण, कार्यलाय के फर्नीचर, भवन की मुरम्मत, पशुआहार बनाने व हल्दी पाऊडर बनाने का यूनिट लगाने  व कारोबार के विस्तार के लिए पैसा ले सकती हैं। इन योजनाओं पर 20 प्रतिशत की सब्सिडी का भी प्रवाधान हैं। https://youtu.be/e0fCd_-zymo उन्होंने सहकारी सभा की कार्यप्रणाली को संचालित करने के लिए प्रबधंक कमेटी व सचिव को पारदर्शिता से कार्य करनें बारे बड़ी बारीकी से समझाया। खण्ड निरीक्षक राजीव कुमार ने सभाओं में आ रही दिक्कतों को सुना व उनके समाधान बारें अपना मार्गदर्शन दिया। 

अंत में ऊनकोफैड के सचिव अंकित बाली ने सहकरिता विभाग के अधिकारियों व सभाओं से आए प्रबंधक कमेटियों का आभार प्रगट किया और स्थानीय सभा बहडाला के प्रधान रमन राणा व सचिव प्रमोद सिंह के विशेष सहयोग के प्रति साधुवाद दिया । 

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago