Under the Swachh Bharat Mission, a special cleanliness drive is being conducted in the urban bodies of Una district as part of the "Swachhata Hi Seva" campaign. This 15-day campaign began on September 17th and will continue until October 2nd, Gandhi Jayanti. In this context, the Municipal Corporation of Una launched a special cleanliness drive on Thursday at various hotspots in the municipal area. Manoj Kumar, Joint Commissioner of the Municipal Corporation of Una, stated that municipal officials, employees, and sanitation workers enthusiastically participated in the drive. He explained that the special cleanliness drive cleaned and pollution-free areas by removing plastic and other waste from the areas recently incorporated into the Municipal Corporation, including the Una-Nangal Road Railway Bridge, Krishna Colony, and Rakkad Colony. The primary objective of this initiative is to spread awareness about cleanliness among the public and to make the city clean through collective efforts. The Joint Commissioner stated that such drives will be organized regularly in the coming days to further instill the importance of cleanliness in citizens and foster a healthy and clean society. At the same time, a cleanliness drive was also carried out in Nagar Panchayat Daulatpur Chowk under the Swachhata Hi Seva campaign, in which local citizens and institutions took active part.
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत ऊना जिले के शहरी निकायों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह 15 दिवसीय अभियान 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तक जारी रहेगा।
इसी क्रम में नगर निगम ऊना ने गुरुवार को नगर निगम क्षेत्रों के विभिन्न हॉट स्पॉट्स पर विशेष सफाई अभियान चलाया। नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि इस अभियान में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और सफाई कर्मी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि विशेष सफाई अभियान के तहत नगर निगम में हाल ही में शामिल क्षेत्रों ऊना-नंगल रोड रेलवे ब्रिज के आस-पास, कृष्णा कॉलोनी और रक्कड़ कॉलोनी में प्लास्टिक और अन्य कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाया गया। https://tatkalsamachar.com/chamba-news-/इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और सामूहिक प्रयासों से नगर को स्वच्छ बनाना है।
संयुक्त आयुक्त ने बताया कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियानों को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, ताकि नागरिकों में स्वच्छता का महत्व और अधिक गहराई से स्थापित हो सके और एक स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज का निर्माण हो।
वहीं, नगर पंचायत दौलतपुर चौक में भी स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों और संस्थानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
जिला मंडी में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान 29 मार्च से प्रारंभ होगा। अभियान…
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 में ग्रामीण महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की…
शिमला | 24 फरवरी 2026ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ में विद्यालय परिसर को अधिक सुरक्षित…
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) हमीरपुर ने मंगलवार को नादौन उपमंडल के गांव जसाई में…
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में…