Blog

Una News: राज्य कृषि यंत्रीकरण कार्यक्रम के तहत 5,291 किसान लाभान्वित |

ऊना, 20 अगस्त. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेती-बाड़ी को आसान, आधुनिक और लाभकारी बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस पहल से पारंपरिक खेती के तौर-तरीकों में बदलाव आ रहा है, उत्पादन क्षमता बढ़ रही है और किसानों की मेहनत भी कम हो रही है।


कृषि उपनिदेशक ऊना डॉ. कुलभूषण धीमान ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ऊना जिला में बीते दो वर्षों में 5,291 किसानों को लाभान्वित किया गया है, जिस पर लगभग 65 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। वर्ष 2023-24 में 2,995 किसानों को और वर्ष 2024-25 में 2,296 किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्रदान की गई।


 डॉ. धीमान बताते हैं कि किसानों को पावर-चालित चारा काटने की मशीन, स्प्रे पंप, ब्रश कटर, वाटर टब और सीड बिन जैसे उपकरण निर्धारित अनुदान दरों पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इन उपकरणों ने किसानों के लिए कृषि कार्यों को सरल बनाया है, जिससे उत्पादन में बढ़ोतरी और उनकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आई है।

वहीं, उपायुक्त जतिन लाल का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने पर विशेष जोर है। उनके निर्देशानुसार जिले में अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ पहुंचाने के प्रयास जारी हैं, ताकि किसानों की आय में सतत वृद्धि हो सके।

Vijay Sood

Recent Posts

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

13 hours ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी धाम का होगा भव्य कायाकल्प, करीब 250 करोड़ रुपये से विकसित होगा विश्वस्तरीय धार्मिक परिसर

श्री चिंतपूर्णी जी (ऊना), 15 जून. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को माता श्री चिंतपूर्णी…

1 day ago

Shimla News: जान बचाने की गुहार लगाने के बाद भी हत्या ,क्या कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं खोल रही हैं कानून-व्यवस्था की कलईअपराधियों पर…

2 days ago

Sarnahuli Fair: तकनीकी शिक्षा मंत्री होंगे जिला स्तरीय सरनाहुली मेला-2026 के समापन समारोह के मुख्य अतिथि

नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मंडी जिला के…

4 days ago

मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में आरडीजी सहित हिमाचल हितों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

5 days ago