Blog

Hamirpur news: 1,21,934 बच्चों एवं नवयुवाओं को दी जाएगी कृमिनाशक दवा |

हमीरपुर 19 अगस्त। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 21 अगस्त को जिला हमीरपुर के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में एक से 19 साल तक के सभी बच्चों, किशोरों और नवयुवाओं को कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल एवं विटामिन-ए की दवाई दी जाएगी। इस विशेष अभियान की तैयारियों और स्वास्थ्य विभाग के अन्य टीकाकरण एवं प्रतिरक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि किन्हीं कारणों से 21 अगस्त को छूटे बच्चों एवं युवाओं को 28 अगस्त को कृमिनाशक दवा दी जाएगी


   उन्होंने कहा कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों और आशा वर्करों के साथ-साथ शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, पंचायतीराज तथा अन्य संबंधित विभागों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस अभियान को पूर्णतयः सफल बनाएं। उपायुक्त ने बताया कि जिला में एक से 19 साल तक के लगभग 1,21,934 बच्चों एवं युवाओं को इसमें कवर किया जाएगा।


  उन्होंने कहा कि बच्चे के पेट में कृमि होने पर उसका शारीरिक विकास प्रभावित हो सकता है और वह अनीमिया जैसी बीमारी की चपेट में भी आ सकता है। इसलिए, 19 वर्ष तक के हर बच्चे एवं युवा के लिए कृमिनाशक दवाई बहुत ही जरूरी है। उपायुक्त ने कहा कि प्रवासी बच्चे और किन्हीं कारणों से स्कूल छोड़ चुके बच्चे भी इस अभियान में विशेष रूप से कवर होने चाहिए।


 जिला में स्वास्थ्य विभाग के अन्य प्रतिरक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि कई गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए छोटे बच्चों को अलग-अलग समय पर कुल 12 प्रकार की वैक्सीन दी रही हैं और जिला में इसकी कवरेज की प्रतिशतता काफी अच्छी है। जिला में 99.7 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी भी अस्पतालों में ही हो रही है।


 उपायुक्त ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच और बच्चों की वैक्सीनेशन की ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम-2 (आरसीएच-2) आरंभ किया जा रहा है। इसमें सभी गर्भवती महिलाओं को वेब पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा और इनके स्वास्थ्य की जांच से लेकर बच्चों के टीकाकरण तक के शेडयूल की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की गंभीर बीमारियों का इलाज एवं सर्जरी निशुल्क की जाती है। छोटे बच्चों के कटे होंठ की प्लास्टिक सर्जरी और अन्य बड़े ऑपरेशन भी मुफ्त किए जाते हैं। जिला में हाल ही में 4 बच्चों की निशुल्क सर्जरी की गई है।


 बैठक में सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी और जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने विभिन्न कृमि मुक्ति दिवस और अन्य प्रतिरक्षण कार्यक्रमों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभी बीएमओ और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

22 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago