Categories: Blog

Una News:मेडिकल कालेज की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया अतिशीघ्र पूरी करें: अभिषेक गर्ग|

एडीसी अभिषेक गर्ग ने शुक्रवार को जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माणाधीन नए परिसर का दौरा करके विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों के लिए प्रस्तावित अतिरिक्त भूमि का जायजा लिया।


 उन्हांेने बताया कि मेडिकल कालेज अस्पताल और अकादमिक ब्लॉक के निर्माण के बाद यहां एक अलग मातृ-शिशु अस्पताल, डेंटल कालेज, पैरा-मेडिकल स्टाफ के लिए आवासीय भवनों और कई अन्य ब्लॉकों का निर्माण भी किया जाना है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मेडिकल कालेज के साथ ही एक आधुनिक नशा निवारण एवं उपचार केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। इन भवनों के लिए अतिरिक्त जमीन चिह्नित कर ली गई है। एडीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को इस जमीन के दस्तावेज तुरंत उपलब्ध करवाने तथा वन विभाग को एक 2 हफ्तों के भीतर पेड़ों की मार्किंग करने के निर्देश दिए।


 एडीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री जोल सप्पड़ में मेडिकल कालेज को एक बड़े मेडिकल हब के रूप में विकसित करना चाहते हैं। यह उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए, अगले चरण में बनने वाले भवनों के लिए जमीन के हस्तांतरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्हांेने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।


 इस अवसर पर मेडिकल कालेज के अतिरिक्त निदेशक अनुपम ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र सिंह जुबलानी, नायब तहसीलदार, वन विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Vivek Sood

Recent Posts

Mandi News:शिक्षा विभाग करेगा प्रदेश के सभी कॉलेजों की रैंकिंग, इसी माह शुरू होगी प्रक्रिया- रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज प्रदेश के सबसे पुराने राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के…

14 minutes ago

Himachal News:4 महीने में ही रोबोटिक सर्जरी के बढ़े दुगना दाम, हिम केयर में कब होगी कवर : जयराम ठाकुर

रोबोट के साथ है कंज्यूमेबल के खत्म होने पर भी यही यही रहेंगे दाम चमियाना…

31 minutes ago

Himachal Pradesh:हिमाचल में पेट्रोल, डीजल व घरेलू रसोई गैस का पर्याप्त भंडारण उपलब्धः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के परिणामस्वरूप उत्पन्न स्थिति के…

51 minutes ago

Mandi News:कोल बांध से प्रभावित परिवारों की समस्याओं का शीघ्र किया जाए समाधान: मंडलायुक्त*

राज्य स्तरीय कोल बांध विस्थापित एवं पुनर्वास सलाहकार समिति की बैठक की कार्यवाही की अनुपालना…

1 hour ago

Sirmaur News:घर बैठे रोजगार का सशक्त माध्यम बनी प्रदेश सरकार की बैकयार्ड पोल्ट्री स्कीम

प्रदेश के ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति को…

24 hours ago

Bilaspur News:पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक का…

24 hours ago