Categories: Blog

Una News: मेडिकल कालेज की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया अतिशीघ्र पूरी करें: अभिषेक गर्ग |

। एडीसी अभिषेक गर्ग ने शुक्रवार को जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माणाधीन नए परिसर का दौरा करके विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों के लिए प्रस्तावित अतिरिक्त भूमि का जायजा लिया।


 उन्हांेने बताया कि मेडिकल कालेज अस्पताल और अकादमिक ब्लॉक के निर्माण के बाद यहां एक अलग मातृ-शिशु अस्पताल, डेंटल कालेज, पैरा-मेडिकल स्टाफ के लिए आवासीय भवनों और कई अन्य ब्लॉकों का निर्माण भी किया जाना है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मेडिकल कालेज के साथ ही एक आधुनिक नशा निवारण एवं उपचार केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।

इन भवनों के लिए अतिरिक्त जमीन चिह्नित कर ली गई है। एडीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को इस जमीन के दस्तावेज तुरंत उपलब्ध करवाने तथा वन विभाग को एक 2 हफ्तों के भीतर पेड़ों की मार्किंग करने के निर्देश दिए।


 एडीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री जोल सप्पड़ में मेडिकल कालेज को एक बड़े मेडिकल हब के रूप में विकसित करना चाहते हैं। यह उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए, अगले चरण में बनने वाले भवनों के लिए जमीन के हस्तांतरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्हांेने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।


 इस अवसर पर मेडिकल कालेज के अतिरिक्त निदेशक अनुपम ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र सिंह जुबलानी, नायब तहसीलदार, वन विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago