ऊना : हिमकैप्स कॉलेज को एएनएम व पोस्ट बेसिक कोर्स स्वीकृत

हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा है कि हिमकैप्स कॉलेज बढ़ेड़ा में एएनएम व पोस्ट बेसिक बीएससी कोर्स शुरू करने को स्वीकृति मिल गई है। दोनों कोर्स के लिए 30-30 सीटें स्वीकृत की गई हैं। प्रो. राम कुमार ने कहा कि एएनएम व पोस्ट बेसिक बीएससी कोर्स आरंभ होने से हरोली विस क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों का लाभ मिलेगा, क्योंकि यह दोनों कोर्स युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने हिमकैप्स कॉलेज में नए कोर्स शुरू करने पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का आभार जताया। 

प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हरोली विस क्षेत्र की हर मांग पूरी कर रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने पूबोवाल दौरे में लगभग 109 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए, जिससे क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। साथ ही सीएम ने गांव ठाकरां में अटल आदर्श विद्यालय का निर्माण करने की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने पालवकाह में 100 बेड की क्षमता वाले ईएसआईसी अस्पताल खोलने के लिए हरसंभव प्रयत्न करने का आश्वासन भी दिया है।

प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पिछले चार वर्षों में हरोली विस क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। सलोह में 128 करोड़ रुपए की लागत से ट्रिपल आईटी संस्थान का निर्माण किया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है। किसानों की सुविधा के लिए 750 से अधिक निजी नलकूपों को थ्री फेज कनेक्शन प्रदान किया गया है। इससे हरोली विस क्षेत्र के किसानों को लाभ मिला है।-0- 

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

12 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

12 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

13 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

16 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

19 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

19 hours ago