ऊना: स्वस्थ महिलाएं व बच्चे देश का भविष्य: अशोक धीमान

ऊना 20 मार्च : पोषण पखवाड़ा अभियान के आज ग्राम पंचायत अप्पर कोटला कलां में खण्ड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, ने की, जबकि जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह व प्रिंसीपल आई टी आई यशपाल सिंह रायजादा बतौर वशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए।   अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिप सदस्य अशोक धीमान ने कहा कि यदि मां और बच्चा सुपोषित होंगे तो राष्ट्र शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 मार्च 2018 को राजस्थान के झुंझुनू जिला से किया था, जिसके तहत वर्तमान में 16 से 31 मार्च तक पूरे भारतवर्ष में इस अभियान के माध्यम से धात्री और गर्भवती महिलाओं को पोषण के महत्व बारे जागरुक किया जाता है।   बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि गर्भवती व धात्री महिलाओं को अपने आहार में ताजे मौसमी फल और हरी पत्तेदार सब्जियांे बारे बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान गरीब परिवारों तक राशन तथा बीमार तक दवाई पहुंचाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जिला ऊना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 50,000 मास्क स्वयं तैयार करके लोगों में बांटे। इसके अलावा ब्लॉक ऊना की कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं व स्टाफ द्वारा लगभग 155000 रूपये अंशदान के रूप में जिला प्रशासन को सौंपे। इनके निरंतर प्रयासों से ही वर्तमान में शिशु लिंगानुपात जो सन 2011 में प्रति एक हजार लड़कों पर 875 कन्या था, बढ़कर 928 हो गया है। उन्होंने महिलाओं को अपने घरों में न्यूट्री गार्डन की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया।   जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह ने महिला कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विभागीय योजनाओं जिसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी है अनमोल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इत्यादि के बारे में जानकारी दी। इसके साथ साथ गोपाल कृष्ण हैल्थ एजुकेटर ने कोविड19 वायरस के बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

पर्यवेक्षक सुलिन्दर पाल कौर तथा मीनू बाला ने महिलाओं  के संवैधानिक अधिकारों व उनके कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे जागरूक किया। यशपाल रायजादा प्रिंसिपल आईटीआई उना ने महिलाओं का आह्वान करते हुए बच्चों को सुसंस्कारित करने के टिप्स दिये।   इस अवसर पर कन्या भ्रूण हत्या और कोविड-19 पर लघु नाटिका तथा बेटियों व मां पर गीत प्रस्तुत किये गये। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा वंदे मातरम, कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कोविड-19 सुरक्षा पर लघु नाटिकाऐं व कविताएं, पेंटिंग प्रतियोगिता तथा पोषण स्टॉल भी लगाया गया। कार्यक्रम में गोद भराई और अन्नप्राशन की रस्म भी अदा की गई। कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।   शिविर में बीडीसी सदस्य पूनम सैनी ,प्रधान ग्राम पंचायत लोअर कोटला राजकुमारी प्रधानाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटला श्याम लाल सैनी, अधीक्षक कुलदीप सिंह व  पर्यवेक्षक सुमन लता के अलावा सुमन बाला, कंचन देवी, नरेश कुमारी , बीना देवी, आशा देवी, निर्मला देवी कुलबीर कौर, संतोष कुमारी, नानकी देवी जिला पोषण सहायक कोऑर्डिनेटर किरण राणा ,ब्लॉक पोषन कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह ,सहायक साक्षी, शशि भूषण जसवाल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकओ तथा अन्य महिलाओं ने भाग लिया ।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago