सोलन: नगर निगम के निर्वाचन के लिए प्रथम चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित

नगर निगम सोलन के लिए 07 अप्रैल, 2021 को होने वाले निर्वाचन के दृष्टिगत आज यहां पीठासीन अधिकारियों तथा पोलिंग अधिकारियों के लिए प्रथम चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। सहायक आयुक्त लीव रिजर्व एच.एस. राणा ने यह पूर्वाभ्यास आयोजित करवाया। 
इस अवसर पर उपस्थित 250 पीठासीन अधिकारियों तथा पोलिंग अधिकारियों को मतदान केन्द्रों, निर्वाचन समय सारिणी तथा उनके कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
एच.एस. राणा ने कहा कि निर्वाचन के लिए दूसरा पूर्वाभ्यास प्रथम अप्रैल, 2021 को आयोजित किए जाएगा। उन्होंने कहा कि 06 अप्रैल 2021 को इस सम्बन्ध में अन्तिम पूर्वाभ्यास आयोजित करने के उपरान्त सभी दल अपने-अपने मतदान केन्द के लिए रवाना हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान 07 अप्रैल को प्रातः 8.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक आयोजित होगा।
उन्होंने निर्वाचन के लिए तैनात सभी कर्मचारियों का आह्वान किया कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयेाग के निर्देशानुसार सम्पन्न करवाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में नियम पालन अनिवार्य है और इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे त्रुटिराहित एवं सफल निर्वाचन प्रक्रिया के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित सुनिश्चित बनाएं। 
एच.एस राणा ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड संख्या 01 से 09 तक के लिए उपमण्डलाधिकारी सोलन को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वार्ड संख्या 10 से 17 तक के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन सहायक निर्वाचन अधिकारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के 17 वार्डों में 36 मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें 05 सैक्टर अधिकारियांे की तैनाती गई है तथा 02 सैक्टर अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है। 
तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा ने इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मीशन के कन्ट्रोल यूनिट तथा बैलेट यूनिट के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। 
इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन हर्ष अमरेन्द्र सिंह, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार ज्वाला दास सहित निर्वाचन के लिए तैनात पीठासीन तथा पोलिंग अधिकारी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago