Categories: Blog

नव नियुक्त आशा कार्यकर्ताओं के लिए 8 दिन के प्रारंभिक प्रशिक्षण शुरू

नव नियुक्त आशा कार्यकर्ताओं के लिए 8 दिन के प्रारंभिक प्रशिक्षण शुरू
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद दरोच ने
जिला अस्पताल बिलासपुर में नव नियुक्त आशा कार्यकर्ताओं के लिए 8 दिन के
प्रारंभिक प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह
प्रशिक्षण 12 से 19 अक्टूबर तक चलेगा और इस प्रशिक्षण में आशा
कार्यकर्ताओं की समाज में क्या  भूमिका होगी, लोगों को कैसे स्वास्थ्य
सुविधा देनी है, स्वास्थ्य, स्वच्छता और बीमारी के बारे में जानकारी
देना, स्वास्थ्य सम्बंधित समस्यायों का कैसे निपटारा करना है, मातृ
स्वास्थ्य, नवजात शिशु देखभाल, शिशु एवं बाल पोषण, किशोर स्वास्थ्य, यौन
संचारित संक्रमण, अनचाहे गर्भधारण से बचाव, और संक्रमित रोगों के बारे
में विस्तार से पूर्वक बताया जाएगा।
डॉ दरोच ने प्रशिक्षण में उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को कोविड-19 के बारे
में बताते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को कोरोना के बारे में
बताए कि छींकते या खांसते वक्त रुमाल, या कोहनी का प्रयोग करें, बार-बार
साबुन पानी से हाथ धोएं, भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से परहेज करें और
सामाजिक दूरी बनाए रखें। खांसी बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर
नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दें और लोगो को घर से
बाहर जाने पर मास्क का प्रयोग करने की सलाह दें।
इस प्रशिक्षण में स्वास्थ्य शिक्षक बिलासपुर प्रवीण शर्मा, और स्वास्थ्य
शिक्षक घुमारवीं सुरेश चन्देल, जिला आशा संमवयक अमित जसवाल, और आशा
कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago