सरकार की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान होता है। सभी विभागों के अधिकारी सरकार की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन करने के लिए तीव्र गति से कार्य करें !
ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ निर्धारित समयावधि में मिल सके। यह
बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा मुद्रण एवं लेखन
सामग्री मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम बैठक की समीक्षा
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को
अमलीजामा पहनाने के लिए लोगों के साथ सामजंस्य बिठाकर कार्य करें ताकि
विकास कार्यों में तीव्रता लाई जा सके।
उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की परिस्थितियों में भी
अधिकारियों ने बेहतर कार्य करते हुए पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ
पहंुचाया है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का धरातल पर सही क्रियान्वयन के
लिए अधिकारियों को उनका पूर्व नियोजन व उचित होमवर्क करना अति आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं, उद्देश्यों, लक्ष्यों की प्राप्ति के
लिए प्रशासन, अधिकारी व कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य गैर-सरकारी सदस्यों
का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में विकास कार्यों
को संतुलन व धैर्य के साथ धरातल पर लाने की आवश्यकता है। इस लक्ष्य के
लिए सभी अधिकारी बेहतर तालमेल के साथ कार्यों के निष्पादन में सहयोग
प्रदान करें ताकि उसके सार्थक परिणाम सामने आए।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…