Categories: Blog

जिला बिलासपुर में 3 नगर परिषद और 1 नगर पंचायत से कुल 76 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

बिलासपुर 31 दिसम्बर:- जिला बिलासपुर की 3 नगर निकायों के 25 वार्डों और 1 नगर पंचायत के 7 वार्डों में 10 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए कुल 76 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
रिटर्निंग आॅफिसर बिलासपुर रामेश्वर दास ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसम्बर, 2020 को नामांकन पत्र वापिसी वाले दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापिस नहीं लिया। उन्होंने बताया कि बिलासपुर सदर से 11 वार्डों में एम.सी पद के लिए 28 उम्मीदवारों चुनाव मैदान में है।
रिटर्निंग आॅफिसर एवं एसडीएम एम.सी. घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने बताया कि 31 दिसम्बर, 2020 नगर परिषद घुमारवीं के 7 वार्डों से कुल 19 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे जिसमें से 31 दिसम्बर, 2020 को नामांकन पत्र वापिसी वाले दिन 1 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापिस लिया। उन्होंने बताया कि अब नगर परिषद घुमारवीं के 7 वार्डों से कुल 18 उम्मीदवारों चुनाव मैदान में है।
रिटर्निंग आॅफिसर श्री नैना देवी जी स्थिति स्वारघाट हुसन चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद श्री नैना देवी जी स्थित स्वारघाट के 7 वार्डों से कुल 19 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे जिसमें से 31 दिसम्बर, 2020 को नामांकन पत्र वापिसी वाले दिन 4 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापिस लिए। उन्होंने बताया कि अब नगर परिषद श्री नैना देवी जी स्थिति स्वारघाट के 7 वार्डों से कुल 15 उम्मीदवारों चुनाव मैदान में है।
रिटर्निंग आॅफिसर नगर पंचायत तलाई विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत तलाई के 7 वार्डों से कुल 20 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे जिसमें से 31 दिसम्बर, 2020 को नामांकन पत्र वापिसी वाले दिन 5 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापिस लिए। उन्होंने बताया कि अब नगर पंचायत तलाई के 7 वार्डों में 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।  

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago