Categories: Blog

बाहर निकलने से पहले इन 5 बातों को गांठ बांध लें.

धीरे-धीरे लॉकडाउन को खत्म किया जा रहा है और कई जगह दुकानें, सैलून और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स अब खुलने लगे हैं. हालांकि अब चीजें बदल गई हैं और ग्राहक और दुकानदार दोनों की तरफ से विशेष सावधानी बरती जा रही है. घर से बाहर निकलते समय एक बात हमेशा ध्यान में रखने की जरूरत है कि कोरोना वायरस का खतरा अब भी वैसा ही बना हुआ है. अगर आप भी घर से बाहर जा रहे हैं तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें.

संक्रमण के खतरे को ना करें नजरअंदाज

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अब तक इसकी कोई वैक्सीन नहीं बन सकी है. लॉकडाउन हटाने का फैसला भी गिरती अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. इसलिए घर से बाहर निकलते समय ये बात अपने दिमाग में रखें कि कोरोना वायरस आपके आस-पास भी हो सकता है और आपको बहुत सावधानी से बाहर रहना है

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहनें
वैसे तो मास्क पहनना कई जगह अनिवार्य कर दिया गया है लेकिन आपको अपना ख्याल खुद रखने की जरूरत है. हो सकता है आपको बाहर कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाए जिसने मास्क ना पहना हो. ये भी हो सकता है कि आप कहीं ऐसी जगह फंस जाएं जहां सोशल डिस्टेंसिंग ना हो पा रही हो. इसलिए बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें.

सिर्फ घूमने के लिए शॉपिंग करने ना जाएं

लॉकडाउन में रहकर भले ही आप बोर हो गए हो लेकिन इस छूट को घूमने का जरिया ना बनाएं. याद रखें कि कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है और यह एक से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलता है. लोगों से अपना संपर्क कम से कम रखें और जरूरत का सामान खरीद कर जितनी जल्दी हो सके घर आ जाएं.

उंगलियों का कम से कम इस्तेमाल करें

लिफ्ट के बटन या दरवाजों को खोलते समय कोहनी या पैरों का इस्तेमाल करें. आप हाथों की कलाई या कोहनी से भी स्विच को ऑन-ऑफ कर सकते हैं. अच्छा होगा कि अपने साथ कोई टिश्यू लेकर चलें और इस्तेमाल करने के बाद उसे डस्टबिन में फेंक दें. अगर आप दरवाजों या लिफ्ट के लिए किसी कपड़े का इस्तेमाल कर रहे हैं तो घर में आते ही उसे तुरंत धोएं.

सोशल डिस्टेंसिंग

किसी ग्रॉसरी स्टोर पर जाना हो या वॉक पर, लोगों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाकर रखें. अगर आपको लगता है कि आपके और दूसरे व्यक्ति के बीच पर्याप्त दूरी नहीं है तो आप थोड़ा पीछे हट जाएं या फिर दूसरे व्यक्ति से थोड़ा आगे जाने को कहें. बाहरी लोगों के अलावा दोस्तों और जान-पहचान के लोगों के साथ भी सोशल डिस्टेंसिंग रखें

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

15 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago