सोलन : सोलन जिला में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 97 प्रतिशत- डाॅ. उप्पल,टीकाकरण के लिए दो श्रेणियां

कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए 21 जून, 2021 से 30 जून, 2021 तक किए जाने वाले कोविड-19 टीकाकरण के लिए दो श्रेणियां बनाई गई हैं तथा फ्रंट लाईन वर्करों की सूची में कुछ और श्रेणियां सम्मिलित की गई हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने आज यहां एक प्रेस वार्ता में दी।  
डाॅ. उप्पल ने कहा कि 21 जून, 2021 से 30 जून, 2021 तक किए जाने वाले कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रथम श्रेणी ‘ए’ में 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग तथा स्वास्थ्य कर्मचारी एवं अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता सम्मिलित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी श्रेणी ‘बी’ में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग को शामिल किया गया है।
म्ुाख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि प्रथम श्रेणी में सम्मिलित व्यक्तियों का टीकाकरण बृहस्पतिवार, शुक्रवार तथा शनिवार एवं द्वितीय श्रेणी वालों का टीकाकरण सोमवार, मंगलवार तथा बुधवार को किया जाएगा। इन दिवसों पर सार्वजनिक अवकाश होने पर भी टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रविवार को टीकाकरण नहीं किया जाएगा।
डाॅ. उप्पल ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग को टीकाकरण के लिए पूर्व की भान्ति आॅनलाईन स्लाॅट बुकिंग करवानी होगी। यह बुकिंग टीकाकरण से एक दिन पूर्व दिन में 12.00 बजे से 01.00 बजे तक की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग की टीकाकरण के लिए टीकाकरण स्थल पर ही बुकिंग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ट्रक चालकों, ट्रक क्लीनरों, निजी बस आॅपरेटरों, चालकों, परिचालकों, टैक्सी यूनियन आपरेटरों, चालकों तथा होटलों में कार्यरत सभी कर्मचारियों को अब टीकाकरण के लिए फ्रंट लाईन वर्करों की सूची में सम्मिलित किया गया है। इन सभी को टीकाकरण के लिए प्रमाण पत्र उनके मालिकों अथवा नियोक्ता द्वारा प्रदान किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में प्रतिदिन 200, नागरिक अस्पतालों में 150 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 100 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सोलन जिला में अब तक लगभग 32 प्रतिशत जनसंख्या का टीकाकरण किया गया है। जिला में लगभग 02 लाख 24,000 लोगों का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया है। जिला में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने की दर में सत्त वृद्धि हो रही है तथा वर्तमान में सोलन जिला में कोविड-19 से ठीक होने की दर 97 प्रतिशत हो गई है।
डाॅ. उप्पल ने ने सभी से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साफ करते रहें।
उन्होंने कहा कि खांसी, जुखाम अथवा बुखार होने की स्थिति में शीघ्र अपना आरटीपीसीआर परीक्षण करवाएं। उन्होंने कहा कि समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नम्बर 1077 पर बात कर सकते हैं अथवा सोलन में दूरभाष नम्बर 01792-220049, 01792-221234 तथा 01792-220882 पर भी अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago