हिमाचल प्रदेश: मशहूर फिल्म स्टार अनुपम खेर ने सीएम से की मुलाकात

हिमाचल प्रदेश को फिल्मों की शूटिंग के लिए प्राकृतिक सौन्दर्य और मनोरम स्थलों से नवाजा है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रसिद्ध फिल्म स्टार अनुपम खेर से भेंट के दौरान कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने भारतीय सिनेमा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रदेश के मन लुभावन स्थलों ने प्रदेश में प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्मों के चित्रांकन के लिए आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेक लोकप्रिय दर्शनीय, सांस्कृतिक, विरासत और आध्यात्मिक स्थल हैं, जिनकी सम्भावनाएं तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को फिल्म निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य के रूप में विकसित करने और राज्य की संस्कृति, इतिहास, विरासत और गौरवशाली परंपराओं का प्रचार करने के लिए राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश फिल्म नीति-2019 बनाई है। उन्होंने कहा कि इस नीति का उद्देश्य राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना, फिल्म उद्योगों के माध्यम से अतिरिक्त पूंजी निवेश आकर्षित करना और हिमाचल प्रदेश को प्रत्येक मौसम के अनुरूप फिल्मों की शूटिंग के लिए विकसित करना है।
अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म नीति बनाने में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इस प्रदेश से सम्बन्ध रखते हैं, इसलिए वह हिमाचल प्रदेश को फिल्म शूटिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ गंतव्य के रूप में प्रोत्साहित करने की हर सम्भव कोशिश करेंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ अपने बचपन के अनुभव और शिमला की अपनी पुरानी यादें भी सांझा कीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी डाॅ. साधना ठाकुर, अनुपम खेर की माॅं दुलारी खेर, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago