Categories: Blog

जब ‘बाबा का ढाबा’ में लगी लंबी लाइन तो बोले बुजुर्ग, मेरी बस नहीं सबकी मदद करिए

सोशल मीडिया पर बुधवार को ट्विटर पर एक बुजुर्ग कपल का वीडियो वायरल हुआ, जिसके मुताबिक, वे मालवीय नगर में एक ढाबा चलाते हैं। लेकिन काम इतना मंदा चल रहा है कि बुजुर्ग कैमरे के सामने रोने लगा। उनके आंसू देखकर बहुतों का दिल पसीज गया और अब देशभर से लोग इनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। और हां, सबसे खूबसूरत बात ये कि बहुत से लोग तो ढाबा पर पहुंच भी चुके हैं, जिसके कारण एक बार फिर इस कपल के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। ढाबे में जब भीड़ लग गई तो उन्होंने एक बात कही जोकि लोगों के दिल को छू गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक 80 साल के बुजुर्ग की आंखें नम थी। उनको तकलीफ थी कि कोई भी उनके ढाबे में खाना खाने नहीं आता। किसी शख्स ने उनका वीडियो वायरल कर दिया। इस वीडियो को कई बड़ी हस्तियों ने भी ट्वीट किया और बुजुर्ग की मदद करने को कहा। वीडियो वायरल होने के कुछ ही देर बात बाबा का ढाबा में लंबी लाइन लग गई। दूर-दूर से लोग ढाबे की स्पेशल पनीर खाने आ रहे हैं।

इतना ही भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन और बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर भी मदद के लिए आगे आईं। इसके साथ ही सोशल मीडिया में #BABAKADHABA टॉप ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया में उनका बुजुर्ग का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांता प्रसाद (बाबा का ढाबा) ने कहा कि केवल हमारा नहीं सबकी मदद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं अकेला नहीं बहुत लोगों को खाने को रोटी नहीं रहने के लिए घर नहीं है।

कौन हैं कांता प्रसाद
‘बाबा का ढाबा’ चलाने वाले बुजुर्ग का नाम कांता प्रसाद है और पत्नी का नाम बादामी देवी है। ये दोनों कई सालों से मालवीय नगर में अपनी छोटी सी दुकान लगाते हैं। दोनों की उम्र 80 वर्ष से ज्यादा है। कांता प्रसाद बताते हैं कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। लेकिन तीनों में से कोई उनकी मदद नहीं करता है। वो सारा काम खुद ही करते हैं और ढाबा भी अकेले ही चलाते हैं। कांता प्रसाद पत्नी की मदद से सारा काम करते हैं। वो सुबह 6 बजे आते हैं और 9 बजे तक पूरा खाना तैयार कर देते हैं। रात तक वो दुकान पर ही रहते हैं। लॉकडाउन के पहले लोग यहां खाना खाने आया करते थे। लेकिन लॉकडाउन के बाद उनकी दुकान पर कोई नहीं आता है। इतना कहकर वो रोने लगते हैं।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago