Categories: Blog

रामविलास पासवान को अंतिम विदाई, थोड़ी देर में श्रद्धांजलि देंगे PM मोदी

बिहार के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद बीती शाम निधन हो गया. 74 साल के रामविलास पासवान कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन गुरुवार की शाम को उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने निधन की जानकारी दी. प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से लेकर कई दिग्गजों ने केंद्रीय मंत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया. आज रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को पटना ले जाया जाएगा.

रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर 12 जनपथ स्थित उनके आवास पर लाया गया है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, डॉ. हर्षवर्धन समेत कई अन्य दिग्गज यहां पर मौजूद हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर में रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे.

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन की खबर सामने आते ही तमाम राजनेताओं और सोशल कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रियाएं आईं. पीएम मोदी ने अपना दुख शेयर करते हुए ट्वीट किया, “मैं शब्दों से परे दुखी हूं. हमारे राष्ट्र में अब एक ऐसा शून्य है जो शायद कभी नहीं भरेगा. रामविलास पासवान जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है. मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी और ऐसे व्यक्ति को खो दिया है, जो हर गरीब की गरिमापूर्ण जिंदगी की सुनिश्चित करने के लिए बेहद उत्सुक था.” पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं.

रामविलास पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 को बिहार के खगड़िया में हुआ था. वही उनकी मृत्यु 08 अक्टूबर 2020 को दिल्ली के एक अस्पताल में हुई. रामविलास पासवान देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक थे. उनके पास 5 दशक से भी ज्यादा का संसदीय अनुभव था जिसमें वह 9 बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सांसद रहे. उन्होंने अपने क्षेत्र में दलितों की आवाज़ बुलंद की, जिसके बाद कई मुकामों पर पहुंचे. रामविलास पासवान कई केंद्र की सरकारों में मंत्री पद पर रहे. 

रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को आखिरी दर्शन के लिए सुबह 10 बजे उनके आवास 12 जनपथ पर अस्पताल से सीधा लाया जाएगा.  दोपहर 2 बजे के बाद उनके पार्थिव शरीर को पटना में लोकजनशक्ति पार्टी के कार्यालय लाया जाएगा. रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार शनिवार को पटना में किया जाएगा.

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन, संसद भवन पर राष्ट्र ध्वज को आधा झुका दिया गया है. 

Neha Sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

23 hours ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago