जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के जदुरा इलाके में भारतीय सुरक्षाबलों औरआतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है. कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, रात करीब 1 बजे से पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने के खिलाफ अभियान चला रखा है. मुठभेड़ के दौरान एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी पुलवामा के जदुरा इलाके में छुपे हुए हैं और किसी आतंकी साजिश को अंजाम देने के फिराक में हैं. खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर इलाके में घेराबंदी की. घेराबंदी के दौरान एक घर में कुछ आतंकी गतिविधि दिखाई दी.
सुरक्षाबल ने जब आतंकियों से हथियार डालकर बाहर आने को कहा तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने फायरिंग की. अभी तक खबर के मुताबिक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मारा जा चुका है. अभी भी इलाके में और आतंकी छुपे हो सकते हैं इसीलिए भारतीय सुरक्षाबल अभी भी सतर्क है और इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रही है.
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…
हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…