[metadata element = “date”]
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गड़सा घाटी का भलाण-गड़सा सड़क मार्ग बंद है. भूस्खलन के कारण 2 दिनों से दर्जनों गांव का यातायात अवरुद्ध हो गया है. इसके चलते दर्जनो गांव के ग्रामीणों को पैदल सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.
भलाण-2 ग्राम पंचायत प्रधान ग्रामीण गीता देवी, बीडीसी रूमा देवी, धनी राम, मिने राम बली राम, फतेह चंद, वेद राम और हेत राम ने बताया कि 18 किलोमीटर सड़क जगह भूस्खलन से दर्जनों गांव का यातायात अवरुद्ध हो गया है. ग्रामीणों की फल सब्जियां फंस गई है. किसान और बागवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
उन्होंने कहा कि 18 किलोमीटर सड़क पर पैराफिट ना होने से कई बार इस सड़क में सड़क हादसे हुए हैं. ऐसे में उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क किनारे पैराफिट लगाने की मांग की. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क को जल्द बहाल किया जाए, जिससे ग्रामीणों को फल सब्जियां व यातायात के लिए सुविधा मिल सके. कई जगह लैंडस्लाइड और बादल फटे हैं. बारिश की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त है.
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…
शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…