????????????????????????????????????
ऊना (23 दिसंबर)- खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जून 2020 से लेकर नवंबर 2020 तक कुल 1464 निरीक्षण किए तथा अनियमितताओं पर 1.91 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया गया। यह जानकारी आज अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।एडीसी ने बताया कि 84 मामलों में विभाग ने उल्लंघनाकर्ताओं को चेतावनी दी है तथा 47 मामलों में कार्रवाई की गई। उचित मूल्य की दुकानों को भी लगभग 48 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त 17 दुकानदारों का पॉलीथीन प्रयोग करने पर 9500 रुपए जुर्माना वसूला गिया। साथ ही बीपीएल राशन कार्ड धारक आयकर दाताओं से पीडीएस के राशन की रिकवरी के रूप में 1.16 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। बैठक में डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि जून 2020 से नवंबर 2020 तक थोक भंडारों, उचित मूल्यों की दुकानों से कुल 72 नमूने लिए गए तथा जांच के लिए भेजा गया। इनमें से 15 की रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। इसके बाद एडीसी ने जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक में जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग विजय सिंह हमलाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएम सतनाम सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…