सुशांत सिंह के आत्महत्या करने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक हैरान हैं. हर शख्स के दिमाग में बस एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड क्यों किया. कई लोगों का ऐसा मानना है कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से पूरा सपोर्ट नहीं मिल पा रहा था. इस वजह से उन्होंने ये कदम उठाया. आम तौर पर नेपोटिज्म के खिलाफ आवाज उठाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत की भी इस पर प्रतिक्रिया आ गई है. उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की जम कर क्लास लगाई है और आउटसाइडर्स को ठीक तरह से एकनॉलेज नहीं किए जाने की बात कही है.
एक्ट्रेस कंगना रनौत की टीम द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में कंगना एक्टर सुशांत की मौत से शॉक में हैं और काफी गुस्साई भी नजर आ रही हैं. वे कहती हैं कि- सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया है. मगर अभी भी कुछ लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं कि जिनका दिमाग कमजोर होता है वो लोग सुसाइड करते हैं. जो इंजीनियरिंग में रैंक होल्डर है उसका दिमाग कमजोर कैसे हो सकता है. उनकी कुछ पिछली फिल्मों के बारे में उन्होंने लिखा है कि उनका कोई गॉड फादर नहीं है. उन्हें इंडस्ट्री से निकाल दिया जाएगा.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…